छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर विभिन्न संस्थानों मे 14 नवंबर बालदिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

कई स्कूल मे सेलिब्रेशन व आनंद मेला का आयोजन और कई स्कूल के बच्चे गए शैक्षणिक टूर पर 

नगर विभिन्न संस्थानों मे 14 नवंबर बालदिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

कई स्कूल मे सेलिब्रेशन व आनंद मेला का आयोजन और कई स्कूल के बच्चे गए शैक्षणिक टूर पर 

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव के अधिकांश स्कूल एवं कोचिंग संस्थान मे 14 नवंबर बालदिवस को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जहाँ इस पावन अवसर पर स्कूलो मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके एक्स्ट्रा टैलेंट को आगे लाने मे समस्त स्टॉफ सहयोग प्रदान किये. भटगांव के लोटस स्कूल मे आनन्द मेला का आयोजन तो वहीँ करियर पॉइंट नेशनल स्कूल एवं सागर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चे व स्टॉफ देवसागर धाम एजुकेशन टूर पर गए और शांभवी पब्लिक स्कूल द्वारा बच्चों को मड़वारानी, सर्वमंगला, सतरेंगा इत्यादि का टूर कराया गया. वहीँ भटगांव के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे बाल दिवस पर पूजा अर्चना करके डायरेक्टर के. पी. पटेल व प्रमोदिनी पटेल ने सभी बच्चों को मिठाई, चॉकलेट खिलाकर कर उपहार स्वरुप पेन दिए और बच्चों को कुर्सी दौड़, क्रिकेट इत्यादि गेम कराये.

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट भटगांव –

विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव मे बालदिवस को मनाते हुए समस्त स्टॉफ व बच्चे…

वहीँ डायरेक्टर ने बच्चों को आज से झूले की सुविधा प्रदान किये जहाँ बच्चों ने झूले का आंनद लिया. विवेकानंद पब्लिक स्कूल भटगांव, दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना एवं जे. पी. पब्लिक स्कूल बेलटिकरी द्वारा स्कूल परिसर मे पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती को पूजा अर्चना कर केक काटकर बालदिवस को धूमधाम से मनाये.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!