छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबररायपुरलोकप्रियसामाजिकसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर भटगांव मे सम्पन्न हुआ भव्य दशहरा कार्यक्रम, बरसात होने के बौजूद पहुंचे हजारों लोग

छत्तीसगढ़ के कलाकार अमृता कुशवाहा, हिमांशु यादव व रूपा चौधरी का भव्य प्रस्तुति

नगर भटगांव मे सम्पन्न हुआ भव्य दशहरा कार्यक्रम, बरसात होने के बौजूद पहुंचे हजारों लोग

छत्तीसगढ़ के कलाकार अमृता कुशवाहा, हिमांशु यादव व रूपा चौधरी का भव्य प्रस्तुति

गायक व गीतकार राहुल डड़सेना एवं उनके टीम द्वारा छत्तीसगढ़ी गीतों की शानदार प्रस्तुति

मौसम खराब के कारण गरिमा दिवाकर स्टार नाईट कार्यक्रम स्थगित, समय निर्धारित होने पर होगा कार्यक्रम

पहली बार 5 हजार लोगों के लिए बिना पास बैठने की व्यवस्था और शांत तरीके से सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

भटगांव – नगर पंचायत भटगांव मे 3 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जहाँ इस वर्ष 2025 दशहरा का कार्यकम का आयोजन भटगांव पत्रकार संघ के नेतृत्व मे भव्य तरीके से किया गया.

वहीँ राम जी की झांकी डीजे बाजे गाजे के साथ, मनमोहक लाइट और इवेंट व आतिशबाजी करते हुए श्री राम मंदिर से शाम 6 बजे निकली जो नगर का भ्रमण करते हुए 7 बजे कार्यक्रम स्थल पंहुचा और श्री राम सेना और रावण सेना के साथ युद्ध हुआ तत्पश्चात दहन का कार्यक्रम सम्पन्न किया गया. रावण दहन वध के पश्चात माता सीता द्वारा श्रीराम जी का तिलक कर स्वागत किया गया और मुख्य अतिथि विक्रम कुर्रे, विशिष्ट अतिथि प्रदीप देवांगन जी एवं एफ आर निराला जी, पार्षदगण व अन्य अतिथि के द्वारा पुष्प माला पहनाकर, तिलक लगाकर पूजा अर्चना के साथ श्री राम प्रभु, लक्ष्मण भैया, माता सीता, पवन सूत हनुमान जी का भव्य स्वागत किया गया.

वहीँ रावण दहन के पश्चात रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक राहुल डडसेना गायक,गीतकार, संगीतकार व उनके टीम द्वारा उनके गीत बेनी म गांथ ले, ये दद्दा रे, सरई फेम इत्यादि गीत पर शानदार प्रस्तुति की गई जो दर्शकों का मन मोह लिया. गायक नवधा पटेल एवं सुश्री शशि जी द्वारा भी लोकगीत पर भव्य प्रस्तुति की गई.

रात्रि 9 बजे से हिमांशु यादव छॉलीवुड अभिनेता, अभिनेत्री अमृता कुशवाहा, रूपा चौधरी एवं उनके टीम द्वारा सोनमछरी, बस्तरिहा गाना, बारामासी, सोनमछरी,मोला रही रही के मारे इत्यादि मे मनमोहक लाइव प्रस्तुति किया गया जो सभी दर्शकों का मन मोह लिया.कार्यक्रम के पश्चात यादगार पल बनाने के लिए सभी कलाकारों ने अतिथियों, समिति के सदस्यों एवं आम दर्शकों के साथ सेल्फी लेकर फोटो भी खिचाये.

वहीँ मौसम की खराबी के कारण गरिमा दीवाकर व स्वर्णा दीवाकर स्टार नाइट कार्यक्रम कार्यक्रम को स्थगित किया गया जिसका कार्यक्रम अब समय निर्धारित होने पर किया जायेगा.

दशहरा कार्यक्रम मे पहली बार इतने वर्षो के पश्चात भटगांव पत्रकार दशहरा समिति के नेतृत्व मे ट्रिपल धमाकेदार कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमे से दो कार्यक्रम सम्पन्न हो पाया है. कार्यक्रम मे सभी वर्ग के लोगों के लिए कुर्सी व्यवस्था, पुरे ग्राउंड को CCTV के निगरानी मे था, अतिरिक्त सुरक्षा हेतु बाउंसर एवं ब्लॉक ब्लॉक से पुलिस बल तैनात किया गया था. दर्शकों के लिए पार्किंग इत्यादि की भी व्यवस्था प्रदान किया गया. इस प्रथम वर्ष दशहरा उत्सव के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे जी, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन जी, विशिष्ट अतिथि डॉ.सत्येंद्र जायसवाल जी, डॉ. एफ आर निराला जी, विशिष्ट अतिथि गिरीश वैष्णव, डॉ. तुलेश्वर वैष्णव, डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव, प्रमोद हार्डवेयर के संचालक एवं नगरवासियों व आसपास के लोगों ने भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति के सभी पत्रकार साथियो एवं स्वयं सेवको को बधाई एवं शुभकामनायें दिए जो प्रथम वर्ष मे इतना बड़ा आयोजन भव्य व ऐतिहासिक तरीके से सम्पन्न कराया.

वहीँ मौषम खराबी व बरसात होने के बौजूद कार्यक्रम को रोचक, सुव्यवस्थित व शांत तरीके से सफल आयोजन के लिए भटगांव पत्रकार दशहरा उत्सव समिति, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगण, नगर पंचायत कर्मचारियों, बी पी जोन, सर्व सेवा मित्र मंडल, साईं सेवा समिति, गायत्री परिवार, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट, प्रज्ञा सेवा संस्थान, भटगांव जन कल्याण समिति, पटेल युवा संघ,व्यापारीगण सभी निजी और शासकीय स्कूल, समस्त शासकीय विभाग एवं समस्त नगरवासियों का भरपूर सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!