लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर भटगांव में 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन एवं पार्षदों के कर कमलों से हुआ भूमिपूजन

नगर भटगांव में 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन 

अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन एवं पार्षदों के कर कमलों से हुआ भूमिपूजन

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद के कर कमलों से लगभग 40 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, पार्षदों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति मे भूमिपूजन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.

वहीँ भूमिपूजन के अंतर्गत बिर्रा मोड़ के पास बंदारी मेन रोड मे दोनों तरफ पेपर ब्लॉक्, सहकारी बैंक के सामने सीसी रोड निर्माण, अड़बन्धा तालाब को अन्य तालाबों से जोड़ने के लिए पुल निर्माण कार्य किये जायेंगे.

किसानो के वर्षो के मांग के बाद सभी तालाबों को जोड़ने का कार्य प्रारम्भ हो रहा है जो नगर के लिए एक उपलब्धि है अब कोई भी तालाब गर्मी के दिन मे सूखा नहीं पड़ेगा और 12 महीनों तक तालाबों मे पानी रहेगा जिससे जमीन के निचले स्तर मे भी पानी रहेगा. वहीँ तालाबों के एक दूसरे से जोड़ने के बाद नगरवासियो को सिंचाई से लेकर दैनिक उपयोगी कार्य हेतु जल एवं अन्य व्यवस्था का सुविधा मिलेगा.

आपको बता दे कि यह अड़बंधा तालाब यहाँ का सबसे बड़ा तालाब है जहाँ से किसानों व नगरवासियो के लिए दैनिक उपयोगी सहित खेतों की सिंचाई के लिए बरसात के समय पानी संग्रहित किया जाता है जो पहाड़ो एवं पठार का पानी छोटी नहर के माध्यम से तालाब तक पहुँचता है अब यह कार्य होने के पश्चात सभी तालाबों मे बरसात का पानी इस छोटे पुल के माध्यम से पहुंचेगा जिसका उपयोग किसान सहित पुरे नगरवासी अपने दैनिक उपयोग व सिंचाई हेतु कर सकेंगे.

वहीँ नगर पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न निर्माण कार्य का भूमिपूजन के दौरान बताया कि हमारे नगर पंचायत भटगांव मे विष्णुदेव साय सरकार भाजपा शासन के 1000 दिन पुरे होने अर्थात ढाई वर्ष पूर्ण होने पर करोड़ों रूपये के निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान हो चूका है जिसका क्रमबद्ध तरीके से इन विकास कार्यों को प्रारम्भ कर रहे है और आज लगभग 40 लाख के 4 स्थानों मे विभिन्न निर्माण कार्य हेतु भूमिपूजन किये हैं और भविष्य मे लाखों करोड़ों के विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु स्वीकृति व बजट दी जा चुकी है जिसका निर्माण कार्य अतिशीघ्र प्रारम्भ करेंगे.

वहीँ भूमिपूजन कार्यक्रम मे नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, पार्षद देवेंद्र यादव, पार्षद महादेवा यादव, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल इत्यादि उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!