नगर भटगांव के बिर्रा मोड के पास टर्निंग के समय डस्ट से भरा हाइवा ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलटा
यदि यह दुर्घटना सुबह या दोपहर को होता तो बड़ा हादसा होने की थी सम्भावना

नगर भटगांव के बिर्रा मोड के पास टर्निंग के समय डस्ट से भरा हाइवा ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर पलटा

यदि यह दुर्घटना सुबह या दोपहर को होता तो बड़ा हादसा होने की थी सम्भावना

रात को लगभग 4.30 बजे सुबह की घटना, डस्ट रायगढ़ से बिलाईगढ़ जा रही थी और वाहन चालक बिहार से बताया

वाहन को टर्निंग करते समय अचानक कार आ जाने और पासिंग लाइट नहीं देने से हुई घटना, चालक बाल बाल बचे

दुर्घटना की रोकथाम के लिए लोगों ने बिर्रा मोड़ चौक को चौड़ीकरण करने, ब्रेकर बनाने और पुलिस बल तैनात करने की किये मांग

के. पी. पटेल की खास खबर…
भटगांव (सारंगढ़) प्रज्ञा 24 न्यूज़ : जिले के नगर पंचायत भटगांव मे 30 नवंबर को एक बड़ी दुर्घटना होते होते बचा जहां वाहन चालक डस्ट से भरा हाइवा ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 13 AZ 8555 रायगढ़ से बिलाईगढ़ की ओर निकल रहा था तो भटगांव के बिर्रा मोड़ मे टर्निंग करते समय अचानक कार आ जाने से यह घटना घटी. जहाँ कार चालक के पासिंग लाइट न देने से ट्रेलर वाहन चालक अचानक ब्रेक किया जिससे मौके पर ही वाहन पलट गया. वहीँ इस घटना मे वाहन चालक और अन्य कार चालक को किसी प्रकार की चोट नहीं आई. कार चालक मौके से अपने कार के साथ वहां से बिना जानकारी लिए ही चला गया.

वाहन चालक बिहार का है जो यहाँ छत्तीसगढ़ मे हाइवा ट्रेलर चलाता है. चालक ने बताया कि लगभग आज सुबह 4.30 बजे वाहन को मोड़ते समय अचानक कार आ जाने, पासिंग लाइट नहीं देने और ब्रेक दबाने से वाहन पलट गई. मुझे कही पर चोट नहीं आया बाहर गाड़ी से निकला तो कार चालक अपने वाहन के साथ चला गया था.

वहीँ वाहन मालिक ने बताया कि सुबह 5 बजे वाहन चालक ने कॉल करके इस घटना के बारे मे बताया तो सुबह पंहुचा हूँ रोड से गाड़ी और डस्ट हटवा रहा हूँ. शासन प्रशासन से निवेदन है कि इस खतरनाक मोड़ को चौड़ा करें ताकि यहाँ पर किसी प्रकार की घटना न हो यह सुबह 4.30 बजे रात को दुर्घटना होने से अन्य लोगों व वाहन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है यदि दिन को यह घटना घटती तो पक्का बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.

वहीँ इस प्रकार की घटना होने के बाद भी भटगांव पुलिस प्रशासन मौके पर क्या अन्य समय भी सुध लेने नहीं पंहुचा.
वहीँ भटगांव के लोगों ने बताया कि यहाँ पर आये दिन दुर्घटना होते रहती है, एक बार टर्निंग करते समय एक ट्रक नीम के पेड़ मे ही घुस गया था जहाँ 1 दिन तक जाम लगा रहा लेकिन न पुलिस प्रशासन सुध ली न कोई अधिकारी. 1 दिवस पश्चात वर्तमान अध्यक्ष व पार्षद ने पेड़ को रोड से हटाया.

वहीँ आसपास के लोगों ने बताया कि यहाँ लगभग सुबह 7.30-9 बजे, 11.30 बजे से 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 5 बजे तक लगभग 1500-2000 विद्यार्थी गुजरते है. जहाँ मेले जैसा भीड़ रहता और ट्रक, पिकप अन्य वाहन भी उसी समय रफ़्तार से गुजरते है लेकिन पुलिस प्रशासन उस समय नजर नहीं आता. जबकि बिर्रा मोड़ दुर्गा मंदिर के पास से सैकड़ो हजारों छात्र व छात्राएं स्कूल के लिये गुजरते है और उसी समय सैकड़ो वाहन तेज रफ़्तार से गुजरता है, कभी भी दुर्घटना हो सकती है. यहाँ चौक को चौड़ीकरण करने, ब्रेकर बनाने और पुलिस बल तैनात करने की जरुरत है.

स्कूल समय के विडियों को देख सकते है यहाँ कितने वाहन और विद्यार्थी गुजरते है और तेज वाहन को भी देखा जा सकता है. अब खबर प्रकाशन के बाद शासन प्रशासन क्या करते है ये आने वाला समय बतायेगा.






