लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर भटगांव के कदम चौक में अखंड नवधा रामायण कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

नगर भटगांव के कदम चौक में अखंड नवधा रामायण कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

 


भटगांव – नगर पंचायत भटगांव में हमेशा कुछ न कुछ धार्मिक आयोजन होते रहता है चाहे श्रीमद भागवत पुराण हो, चाहे शिव पुराण हो , इसी कड़ी में नगर भटगांव के कदम चौक में अखंड नवधा रामायण का आयोजन दिनांक 18/03/2026 दिन बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें पूरे नगर के माता बहने शामिल हुई । कलश यात्रा नवधा पंडाल कदम चौक से प्रारंभ हो कर रहस चौक , कुआं चौक, पुराना हटरी, शीतला चौक , ब्राह्मण पारा, मौली माता , अमरैया पारा होते हुए पुनः कदम चौक नवधा पंडाल पहुंची, कथा प्रारंभ 19/03/2026दिन गुरुवार चैत्र नवरात्र प्रतिपदा को नगर के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे , उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन ,पार्षद लीलाधर वैष्णव, देवेंद्र यादव, महादेवा यादव, रमा पटेल, मनोहर टंडन , उमा बाई यादव, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रेवती चंद्रा , मंडल अध्यक्ष धीरज दीक्षित, श्याम लाल साहू , गुड्डू खान सहित समस्त माता बहनों की उपस्थिति में हुआ अखंड नवधा रामायण पूरे नव दिन चलेगी। आचार्य प्रशांत चौबे , यजमान मुरारी लाल आदित्य श्रीमती ऊषा आदित्य है , अखंड नवधा रामायण में मानस गान प्रतियोगिता रखा गया जिसमें
प्रथम इनाम 21001/- द्वितीय पुरस्कार 17001/- तृतीय पुरस्कार 15001/- चतुर्थ पुरस्कार 13001/-
पंचम पुरुस्कार 10001/-
षष्ठम पुरस्कार 7001/-
सप्तम पुरुस्कार 5001/-
अष्टम पुरस्कार 4001/-
नवम पुरस्कार 3001/-
दशम पुरस्कार 2001/-
एकादश्म पुरस्कार 1001/- एवं फाइनल प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा। समिति के सदस्य मुरारी लाल आदित्य, कांशी राम आदित्य भरत लाल साहू, बिहारी आदित्य, तुलसी आदित्य, गणेश राम यादव , विनोद आदित्य , संतोष यादव, मनोज साहू , दादूलाल साहू , संतोष साहू , एवं समस्त नगर वासी उपस्थित रहे ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!