
नगर पंचायत भटगांव के लोकप्रिय नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने अपने जन्मदिन पर समस्त वार्डो के जरूरतमंद लोगों को किया कंबल वितरण

जन्मदिवस कार्यक्रम मे शामिल हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी मंत्री के कर कमलों से हुआ कम्बल वितरण का शुभारम्भ


भटगांव : नगर पंचायत भटगांव के लोकप्रिय नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने अपने जन्मदिन पर नगर के बस स्टैंड में जरुरत मंद लोगों को कंबल वितरण कर धूम धाम से मनाया जहाँ इस कार्यक्रम का शुभारंभ राजस्व एवं खेलकूद मंत्री टंक राम वर्मा के कर कमलों से किया गया. इस बीच नगर के गणमान्य नागरिक, प्रतिनिधि सहित भाजपा नेता, नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ जन्मदिन पर लोगो कंबल बाट कर अपना जन्मदिन मनाया. लगभग 50 जरुरत मंद लोगों को कम्बल वितरण किया गया. आपको बताते दें कि नगर पंचायत अध्यक्ष नगर के विकास कार्य एवं लोकहित मे अपना अहम् भूमिका निभा रहे हैं यह नगर पंचायत का पहला अध्यक्ष होगा जो इस प्रकार के विकास कार्य एवं लोकहित कार्य मे अपनी अभिरूचि दिखा रहे हैं. जिसकी प्रशंसा नगर, क्षेत्र एवं पुरे जिले मे हैं. नगर की समस्या का तुरंत निराकरण, नगर की साफ सफाई,लाइट व्यवस्था, कॉलेज के छात्र व छात्राओं के आने जाने के लिए ई रिक्शा की व्यवस्था इत्यादि कई कार्य किये जा रहे हैं और नगर अध्यक्ष के मांग पर सभी वार्डो के लिए लगभग 2 करोड़ के विकास कार्य माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के द्वारा स्वीकृति प्रदान किया गया.

कार्यक्रम में ज्योति पटेल – भाजपा जिला अध्यक्ष,भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह दीक्षित, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रेवती चंद्रा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष – प्रदीप देवांगन, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष टाइगर कुर्रे, तुलसी आदित्य, खेलन यादव प्राधिकृत अधिकारी अध्यक्ष कृषि साख समिति पिरदा , पार्षद लीलाधर वैष्णव, पार्षद देवेंद्र यादव,पार्षद महादेवा यादव,पार्षद रामू सिदार पार्षद,पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल,डॉ. विकास कुर्रे, बाबा खाना सहित अध्यक्ष के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे.












