मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर पंचायत भटगांव के ब्राह्मण पारा रंग मंदिर व मौली माता चौक मे होली पर्व के पूर्व दीप महायज्ञ का आयोजन

नगर के लोगों को आदर्श होली मनाने के लिए किया जागरूक और नगर पंचायत द्वारा की गई मुनादी

नगर पंचायत भटगांव के ब्राह्मण पारा रंग मंदिर व मौली माता चौक मे होली पर्व के पूर्व दीप महायज्ञ का आयोजन

नगर के लोगों को आदर्श होली मनाने के लिए किया जागरूक और नगर पंचायत द्वारा की गई मुनादी

दीप महायज्ञ एवं बैठक मे नगर के महिलाओं ने बढ़कर चढ़कर लिया हिस्सा

होली पर्व के दिन कीर्तन मंडली के साथ प्रातः 7 बजे निकलेगी महिलाओं, पुरुषों व गणमान्य नागरिको की टोली

कसडोल व बिलाईगढ़ के लगभग 355 से भी अधिक स्थानों मे होता है आदर्श होली, दीप यज्ञ व रैली कार्यक्रम का आयोजन

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव के ब्राह्मण पारा रंग मंदिर एवं मौली माता चौक मे गायत्री परिवार के नेतृत्व मे होली पर्व के पूर्व दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया जहाँ नगर एवं मोहल्ले के महिलाओं के सहयोग से दीप महायज्ञ के माध्यम से नगर के लोगों को आदर्श होली मनाने के लिए जागरूक किया गया तथा असनीन कसडोल से आये गायत्री परिवार के प्रतिनिधि जीतेन्द्र पटेल एवं उनके टीम द्वारा विधिवत नर्सिंग भगवान व भक्त प्रहलाद का विधिवत पूजा अर्चना करके गायत्री दीप महायज्ञ सम्पन्न कराया गया जहां आदर्श होली मनाने का उद्देश्य और इससे जुड़ी हुई कहानी को सविस्तार बताया गया.

आपको बता दे कि भटगांव मे लगभग 3-4 वर्षो से आदर्श होली मनाया जाता है जिससे होली दहन के दिन भक्त प्रहलाद व नर्सिंग भगवान कि भव्य रैली निकालकर आदर्श होली मनाने का सन्देश दिया जाता है जहाँ सैकड़ो महिला पुरुष झांकी के साथ भजन कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचते है और होलिका माता, भक्त प्रहलाद एवं नर्सिंग भगवान की पूजा अर्चना कर आदर्श होली मनाने का सन्देश दिया जाता है लेकिन इस बार चंद्र ग्रहण के कारण होली दहन के दिन इस कार्यक्रम को स्थगित करते हुए 1- 2 दिन पूर्व दीप महायज्ञ का आयोजन कर नगर के लोगों को आदर्श होली मनाने का सन्देश दिया गया तथा 4 मार्च को नगर के महिलाओं, पुरुषो एवं बच्चों द्वारा सुबह 7 बजे भजन कीर्तन के साथ नगर भ्रमण करते हुए होलिका दहन स्थल बस स्टैंड पहुंचेंगे जिसके लिए नगर पंचायत द्वारा प्रत्येक वार्ड मे मुनादी भी करवाई गई है ताकि इस कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर हिस्सा ले.

आपको बता दे की कसडोल ब्लॉक मे लगभग 350 गांव और बिलाईगढ़ ब्लॉक के भटगांव, बंदारी, धारासीव, कॉरकोटि, टाटा बिलासपुर, टूंडरा इत्यादि स्थानों मे एक दिन पूर्व झांकी के साथ रैली और होली के दिन आदर्श होली मनाई जाती है.

oplus_1024
oplus_1024
oplus_1024

वहीँ आदर्श होली मनाने एवं दीप महायज्ञ के आयोजन मे गायत्री परिवार के युवाओ व महिलाओं सहित नगर के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, पार्षदगण, प्रतिनिधीगण, नगर के गणमान्य नागरिक एवं सभी वार्डो के महिलाओ का विशेष योगदान है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!