
नगर पंचायत भटगांव के चौक चौराहो व घर आँगन मे विराजे गणपति महाराज
सर्व मित्र मंडली,ढाबा चौक, नया हटरी एवं रंग मंदिर मे स्थापित गणेश की मूर्ति बना लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे विराजे भगवान श्री गणेश

गणेश जी के पंडालो मे जगराता का आयोजन, महिलाएं व बच्चे झूमते नाचते नजर आये

इस वर्ष मिट्टी के गणेश की बढ़ी मांग, 10-15 स्थानों मे बिक्री, मूर्तिकारों के आमदनी मे बढ़ोतरी, चेहरे मे दिखा खुशी
05 एवं 06 सितम्बर को होगा गणेश विसर्जन एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व
शांति तरीके से विसर्जन व पर्व को संचालित करने हेतु थाना मे बैठक का आयोजन
भटगांव : नगर पंचायत भटगांव एवं आसपास क्षेत्र के गॉवो के चौक चौराहो व घर आँगन मे विघ्नहर्ता प्रथम पूज्य श्री गणपति महाराज को बढे ही धूम धाम से विधिवत पूजा अर्चना करके स्थापित किये हैं.जहाँ नगर पंचायत भटगांव के बस स्टैंड मे सर्व मित्र मंडली, नया हटरी, ढाबा चौक एवं रंग मंदिर मे स्थापित गणेश की मूर्ति लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बना हुआ है. जहाँ दर्शन के लिए लोगों की भारी भिड़ देखने को मिला है.

वहीँ नगर पंचायत भटगांव मे 15 वर्षो से संचालित प्रज्ञा इंस्टिट्यूट मे इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश विराजे हैं.

भटगांव के अधिकांश पंडालो मे विभिन्न कार्यक्रम जैसे जगराता, कीर्तन, भजन एवं आर्केस्टा का आयोजन किया जा रहा है जहाँ बस स्टैंड मे सर्व मित्र मंडल द्वारा भव्य जगराता का आयोजन किया गया जो बहुत ही आकर्षक रहा तथा सेठ तालाब शिव मंदिर के पास भी लोगों द्वारा स्थापित गणेश जी के पंडाल मे जगराता कार्यक्रम रखा गया जहाँ पर यशपाल सिंह, शत्रुघ्न पटेल, युधिष्ठिर चौहान, युवा पत्रकार के. पी. पटेल, भरत साहू, गोकुल डनसेना सहित महिलाएं व बच्चे बुजुर्ग झूमते नाचते नजर आये.

आपको बता दें कि इस वर्ष मिट्टी के गणेश की मांग बढ़ी है. 10-15 स्थानों मे बिक्री किया गया जहाँ मूर्तिकारों के आमदनी मे भी इस बार बढ़ोतरी हुई है. मूर्तिकारों के चेहरे मे खुशी भी दिखा.

05 एवं 06 सितम्बर को गणेश विसर्जन एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व दोनों एक साथ हो रहा है. जिसके तारतम्य मे 02 सितम्बर को शांति समिति का गठन कर भटगांव पुलिस द्वारा आवश्यक बैठक रखा गया जहाँ थाना प्रभारी चंद्र वंशी ने मुसलमान भाइयों एवं गणेश विसर्जन करने वाले समिति के सदस्यो को शांति तरीके से विसर्जन व पर्व को भाई चारे के साथ संचालित करने हेतु विशेष निर्देश दिए. वहीँ बैठक मे नगर पंचायत भटगांव एवं आसपास ग्राम के गणेश समिति के सदस्य सहित मुस्लिम भाई व पत्रकार साथी भारी संख्या मे उपस्थित रहे.







