छत्तीसगढ़धार्मिकमुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

नगर पंचायत पवनी में भव्य शोभायात्रा के साथ माता लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन

नगर पंचायत पवनी में भव्य शोभायात्रा के साथ माता लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन

सारंगढ़ बिलाईगढ़  : नगर पंचायत पवनी में शुक्रवार को माता लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। दीपावली पर्व के प्रथम दिन धनतेरस से नगर में जगह-जगह माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। पूरे सप्ताह श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन कर मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की।

शुक्रवार को शाम लगभग 5 बजे नगर के मुख्य मार्ग पर आकर्षक झांकी निकालते हुए भक्तों ने माता लक्ष्मी की प्रतिमा को संगीत और नारे लगाते हुए बंधा तालाब तक पहुँचाया। वहां हर्षोल्लास के बीच विसर्जन संपन्न हुआ। नगरवासियों ने पूरे उत्सव में श्रद्धा और भक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!