छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबरलोकप्रिय

नगर पंचायत द्वारा हटाया गया अवैध कब्जा, बाकि व्यापारियों को भी नोटिस जारी

नगर पंचायत द्वारा हटाया गया अवैध कब्जा, बाकि व्यापारियों को भी नोटिस जारी

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव के द्वारा नगर के बसस्टैंड तथा बस्ती जानें वाले मार्ग पर आवागवन को बाधित करने वाले अवैध कब्जा को हटाया गया.

आपको बता दे नगर पंचायत द्वारा आज बस स्टैंड तथा बस्ती जानें वाले मार्ग पर दुकानदारों द्वारा अपने दुकान के सामने सामान निकाल कर कब्जा किए हुए थे. दुकानों में सामान खरीदने खरीददार दुकान के सामने कई गाड़ियां अगल-बगल,आमने सामने गाड़ी को रोड पर खड़े करके सामान की खरीदी करते हैं जिससे आने जाने वालों को असुविधा होती थी जिसको देखते हुए नगर पंचायत द्वारा बस स्टैंड में लगे होर्डिंग को निकाला गया तथा बस स्टैंड के आसपास के दुकानदारों को जिनके द्वारा दुकान से आगे बढ़कर दुकान संचालित कर रहा है तथा बस्ती जाने वाले मार्ग पर दुकानदारों द्वारा दुकान के सामने अवैध रूप से सामान बाहर निकाल कर दुकान संचालित कर रहे हैं. सामान को हटाने की नोटिस दिया गया इसके पुर्व भी दुकानदारो को नोटिस भेजा गया था परंतु समस्या यथावत बना हुआ है. लेकिन इस बार नगर पंचायत अधिकारी और अध्यक्ष एक्शन मुड मे है जहाँ नोटिस का अतिशीघ्र पालन नहीं हुआ तो बड़ी कार्यवाही कर सकते है.

वहीँ नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे ने बताया कि यदि नोटिस देने के बौजूद अवैध कब्ज़ा कर दुकानों को रोड तक लगाया गया तो ऐसे दुकानदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किया जायेगा जिसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे. आगे बताया कि फिलहाल राखी त्यौहार को देखते हुए राखी व मिठाई दुकानदार के लिए पुराना नगर पंचायत परिसर को साफ सफाई करवाकर दुकान लगाने के लिए अस्थाई ब्यवस्था कर दिया गया है ताकि आम पब्लिक के लिए आवगमन बाधित न हो.

वहीँ इस कार्यवाही के दौरान नगर पंचायत अधिकारी भूपेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण एवं पार्षदगण उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!