छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबररायपुरसामाजिक

दीपावली पर रायपुर पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में व्यवस्था चाक चौबंद

रायपुर पुलिस बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों और वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है.

दीपावली पर रायपुर पुलिस अलर्ट, मुख्य बाजारों में व्यवस्था चाक चौबंद

रायपुर पुलिस बाजार क्षेत्र में यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों और वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है.

रायपुर: दीपावली त्यौहार की खरीदारी की वजह से रायपुर के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. ऐसे में त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए मुख्य बाजारों में सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था के इंतजाम में पुलिस जुटी है.

शहर को चार जोन में बांटा गया: शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र में रायपुर पुलिस ने व्यवस्थाएं की है. रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश के बाद शहर को चार प्रमुख बाजार क्षेत्र में बांटा गया है.

⦁ पंडरी बाजार क्षेत्र

⦁ तेलीबांधा बाजार क्षेत्र

⦁ गोल बाजार/सदर बाजार क्षेत्र

⦁ पुरानी बस्ती/ लाखे नगर बाजार क्षेत्र

खास बात यह है कि सभी 4 जोन में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सभी दुकानदारों और वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यातायात नियमों का पालन करें ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने. सभी जोनों में पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई

रायपुर पुलिस बाजार क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था के लिए यातायात को बाधित करने वाले दुकानदारों और वाहन चालकों पर कार्रवाई भी कर रही है. रायपुर पुलिस, नगर निगम टीम प्रहरी के साथ संयुक्त रूप से विशेष अभियान चला रही है.

मंगलवार को कोतवाली चौक से चिकनी मंदिर गली, गोल बाजार थाना गली से जय स्तंभ चौक, बैजनाथ पारा से कोतवाली चौक तक अभियान चलाया गया. इस दौरान कुछ दुकानदारों के सड़क पर बिखरे कुर्सी, स्टेंड, डमी पुतले जैसे सामान जब्त भी किए गए.

पुलिस की नागरिकों से अपील

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि त्योहार को देखते हुए बाजार क्षेत्र में खरीदारी के दौरान वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें. दुकानदार सामानों को रोड पर न निकालें. यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!