बलौदा बाज़ारभटगांवमुख्य खबरलोकप्रिय

बड़ी खबर : सामान लोडिंग के दौरान दो ट्रक के बीच दबने से एक व्यक्ति की मौत, चालक फरार, FIR दर्ज

1 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न ट्रक चालक पकड़ाया न ही ट्रक की जप्ती बनी

बड़ी खबर : सामान लोडिंग के दौरान दो ट्रक के बीच दबने से एक व्यक्ति की मौत, चालक फरार, FIR दर्ज

ट्रक एक्सीडेंट की रिपोर्ट दर्ज और पुलिस अधीक्षक में आवेदन करने के बाद भी नहीं हुआ कोई कार्रवाई

1 महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी न ट्रक चालक पकड़ाया न ही ट्रक की जप्ती बनी

के. पी. पटेल की खास रिपोर्ट…

गिधोरी (बलौदाबाजार) – चौकी गिरौदपुरी से एक मामला सामने आया है जिसमें आवेदक सत्यपाल यादव पिता सालिक राम यादव उम्र 40 साल साकिन कोटियाडीह थाना गिधौरी का निवासी है जो प्रेस वार्ता करने के दौरान पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 08.07.2025 के शाम 05:00 बजे चौकी मे अपने फूफा के बेटे भाई कृष्ण कुमार यादव ग्राम तेन्दुभाठा में ट्रक कं० सीजी 22 Y 2934 जो किचड में फस गया था जिसका समान निकालने के लिए और ट्रक सीजी 22 Y 2936 आया था। मेरे भाई कृष्ण कुमार यादव एवं अन्य लोग ट्रक कं० सीजी 22 Y 2934 का समान दुसरे ट्रक में लोड किया. लोड करते उनके भाई ट्रक के ट्राली को बंद कर रहा था तभी ट्रक कं० सीजी 22 y 2934 का चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक पीछे चलाकर मेरे भाई कृष्णा कुमार यादव को ठोकर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे दोनों ट्रक के बीच में दबने से गला से नीचे पुरे शरीर मे चोट लगा गया जिससे ईलाज रायपुर एम्स में जारी था. इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. अपराध में प्रारंभिक सूचना पर धारा 281,125( ए) लगाकर विवेचना में चल रहा है और एक माह बित जाने के बाद भी पुलिस चौकी की कार्यवाही नहीं हो पाई. जहाँ चालक अभी फरार है औरवाहन की जप्ती नहीं हो पाई है. 

 आगे नहीं बढ़ने पर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार को कार्रवाई करने के लिए दिनांक 1 अगस्त 2025 को आवेदन किया किन्तु अभी तक पुलिस अधीक्षक द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई तथा पुलिस चौकी गिरौदपुरी के द्वारा भी अब तक आवेदन पर कोई करवाई नहीं गया है जिसमें ना तो ट्रक की जप्त किया ना ट्रक चालक की गिरफ्तारी हुई.

वहीँ इस मामले मे चौकी प्रभारी से जानकारी ली गई तो चौकी प्रभारी सोनवानी ने बताया कि FIR हो गया है कल तक वाहन चालक की गिरफ्तारी होगी और वाहन को ओड़िसा से चौकी मे लाने के लिए बोल दिया गया है कल तक पुलिस चौकी मे वाहन की जप्ती बनाकर आगे की कार्यवाही किया जायेगा. मृत व्यक्ति के परिवार को बीमा की राशि और एस डी एम से मिलने वाली राशि भी प्रदान की जाएगी. आरोपियों के खिलाफ 279 और 304 A की धारा और जोड़कर आगे की कार्यवाही किया जायेगा.

अब खबर प्रकाशन के बाद आगे क्या कार्यवाही होती है ये तो आने वाला समय बताएगा. क्या उस मृत व्यक्ति के परिवार को न्याय मिल पायेगा? क्या कल तक वाहन की जप्ती हो पायेगी? क्या वाहन चालक की गिरफ्तारी कल तक हो पायेगा? ये आने वाला कल पता चलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!