जे.पी.पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में नवरात्रि स्पेशल डांडिया एंड गरबा नृत्य प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

जे.पी.पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में नवरात्रि स्पेशल डांडिया एंड गरबा नृत्य प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन


बिलाईगढ़ : जे.पी.पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में नवरात्रि स्पेशल डांडिया एंड गरबा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुभारंभ स्कूल संचालक संतराम जायसवाल , प्राचार्य श्रीमती बी. के. जायसवाल मैम जी एवं प्यारे बच्चों के द्वारा किए गए. कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों द्वारा अनेक प्रकार के रंग बिरंगे फूलों की तरह मनमोहक वेशभूषा में तैयार हुए थे. सभी प्यारे बच्चों ने अलग – अलग गीतो में डांडिया एंड गरबा नृत्य के साथ कला एवं संस्कृति से बच्चों को विशेष सम्मान किया गया.बच्चों में बहुत ही खुशी की लहर देखने को मिली.

वहीँ कार्यक्रम में सभी शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिला जहाँ शिक्षकगण ओमेश्वरी साहू, अनिता पटेल, रमेश कुर्रे, रीना प्रजापति मैम, अमीषा बंजारे मैम, रंजिता कुर्रे मैम, यामिनी बंजारे मैम, अम्बरीष चंद्रासुना सर,मानस बारीक सर, जयदेव साहू सर, देव कुमारी चौहान मैम, तुलेश्वरी साहू मैम इत्यादि उपस्थित रहे. संचालक एवं स्टॉफ ने कला एवं नृत्य को देखकर बच्चों को शुभाशीर्वाद प्रदान किए.












