छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के स्थापना दिवस में शामिल हुए बिलाईगढ़ के साहित्यकार

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के स्थापना दिवस में शामिल हुए बिलाईगढ़ के साहित्यकार


बिलाईगढ़ – छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 18 वाँ स्थापना दिवस न्यू सर्किट हाऊस, सिविल लाईंस रायपुर में 14 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर, विशिष्ट अतिथि माननीय सुनील सोनी विधायक रायपुर दक्षिण, मोतीलाल साहू विधायक रायपुर ग्रामीण, पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर, अनुज शर्मा विधायक धरसीवां ,डॉ रोहित यादव सचिव छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित, पूजन तथा सरस्वती वंदना एवं राजगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

उपस्थित अतिथियों का स्वागत कर सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तत्पश्चात् अतिथियों का उद्बोधन में बृजमोहन अग्रवाल, पुरंदर मिश्रा विधायक, अनुज शर्मा विधायक ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के द्वारा छपे पुस्तक का विमोचन किया गया।कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बने 25 वर्ष पूर्ण हो गया और छत्तीसगढ़ राजभाषा कार्यालय का स्थापना 18 वर्ष हो गया । अतिथियों ने सभी प्रदेशवासियों एवं साहित्यकारों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए अपनी उद्बोधन में कहा कि हमें कार्यालय एवं सामान्य बोलचाल की भाषा में छत्तीसगढ़ी का अधिकाधिक प्रयोग करें ताकि अपनापन का एहसास हो। अतिथियों को मया चिन्हारी से सम्मानित किया गया।दूसरा सत्र में चर्चा गोष्ठी किया गया। तीसरा सत्र में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से आए साहित्यकारों ने छत्तीसगढ़ी में कवि सम्मेलन तथा पुरखा के सुरता -पद्मश्री सुरेंद्र दुबे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।


कवियों एवं साहित्यकारों ने गीत कविताओं की प्रस्तुति दी तथा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जिला समन्वयक शशिभूषण स्नेही, आनंद सिंघनपुरी,लोकनाथ ताण्डेय, विनोद कुमार डडसेना, मदनलाल तोमर, हेमंत कुमार साहू ने गीत कविता प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ अभिलाषा बेहार सचिव छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने उपस्थित अतिथियों एवं साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के साहित्यकार उपस्थित रहे।









