क्राइमछत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजबालोदमुख्य खबर

चाकूबाजी की घटना में जख्मी युवक ने मांगी बालोद एएसपी से मदद, गुरूर थाने पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस न्याय देने के बजाए उनको ही धमका रही है.

CG NEWS : चाकूबाजी की घटना में जख्मी युवक ने मांगी बालोद एएसपी से मदद, गुरूर थाने पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस न्याय देने के बजाए उनको ही धमका रही है.

बालोद: कंवर थाना चौकी क्षेत्र के कंवर गांव में लक्ष्मी पूजा के दिन चाकूबाजी की वारदात हुई. वारदात में जख्मी हुए युवक का कहना है कि उसे पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है. उल्टे उसकी बहन के साथ पुलिसवालों ने मारपीट की. पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की बेरुखी और गुंडों के डर से पूरा परिवार छिपकर दूसरे गांव में रह रहा है. पीड़ित परिवार ने थाना स्तर पर मदद नहीं मिलने की शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर से की है. पीड़ित परिवार ने एएसपी से न्याय दिलाने की मांग की है.

पीड़ित ने लगाया पुलिस पर धमकाने का आरोप: पीड़ित परिवार का कहना है कि चाकूबाजी की घटना में कुल तीन लोग शामिल रहे हैं. जिसमें से 2 लोग नाबालिग हैं. जख्मी युवक ने बताया कि उसे दो लोगों ने पकड़ लिया और एक ने उसे पीठ में चाकू के कई वार कर दिए. पीड़ित का कहना है कि हमले में धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा, हमने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है. जो भी संभव कार्रवाई है वो की जा रही है.

मुझे मैडम ने धमकाया और कहा कि तू यहां क्यों रहती है. खबरदार जो यहां दिखाई दी. इस गांव से चली जाओ. मेरे बाल पकड़कर मुझे खीचती हुई घर से बाहर निकाला. आस पास के लोगों ने जब मैडम से कहा कि छोड़ दो मैडम ये बीमार रहती है तब कहीं जाकर मुझे छोड़ा गया. मैडम ने मुझसे कहा कि यहां किससे पूछकर दुकान खोला है यहां से चली जाओ. मेरे भाई को तीन लोगों ने चाकू मारा है. हम बस इतना चाहते हैं कि हमें न्याय मिले और दोषियों को सजा: रेखा, पीड़ित की बहन

मैं पर्व त्योहार पर बाजा बजाने का काम करता हूं. वारदात वाले दिन भी मैं बाजा बजाकर घर लौट रहा था. रास्ते में मुझे आरोपियों ने घेर लिया. दो लोगों ने मेरा हाथ पकड़ा और एक ने चाकू से वार कर दिया: मनीष टंडन, जख्मी युवक

जो भी न्यायोचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी. पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरु कर दी है. जो भी दोषी होंगे उनको हम छोड़ेंगे नहीं: मोनिका ठाकुर, एएसपी, बालोद

क्या है पूरा विवाद: दरअसल, कंवर निवासी मनीष टंडन गौरा गौरी में बाजा बजाने गया था. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वो घर लौट रहा था तभी रास्ते में तीन लोगों ने रोककर हमला कर दिया. पीड़ित परिवार ने गुरूर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस से मदद मिलने के बजाए अपमान मिला. उल्टे उनको ही धमकाया जा रहा है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया है कि हर संभव कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!