ग्राम सेमरिया में फार्म स्कूल कृषक प्रशिक्षण एवं जैविक दवा खाद विवरण

ग्राम सेमरिया में फार्म स्कूल कृषक प्रशिक्षण एवं जैविक दवा खाद विवरण

बिलाईगढ़ : एक्सटेंशन रिफार्म्स आत्मा योजनांतर्गत ग्राम सेमरिया में खरीफ में उडद का प्रदर्शन लगाया गया था उसी का फार्म स्कूल दिवस का आयोजन कृषक प्रशिक्षण के रूप में किया गया ।वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कृष्ण कुमार साहू ने कृषि विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुवे लाभ लेने की अपील की ।प्रशिक्षक पी के घृतलहरे सेवा निवृत वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ने रबि में दलहन तिलहन की खेती धान फसल के बाद भरपूर लगाने का अनुरोध करते हुवे वैज्ञानिक तकनिकी से अवगत कराया ।

सिचिंत , असिंचित एवं उतेरा विधि में खेती करने की व्यवहारिक जानकारी दी। जैविक खेती मिशन की सभी पहलुओं को बारिकी से अवगत कराते हुये बिना रासायनिक खाद व दवा के जैव उत्पादों से कम लागत में अधिक आमदनी लेने का गुर सिखाये।बी टी एम प्रकाश थवाईत ने बीजामृत,जीवामृत नीमास्त्र,अग्नेयास्त्र,ब्रम्हास्त्र जैविक दवा बनाने की विधि बतलाये।जैविक आदान का वितरण सरपंच ब्रज किशोर अजगले ,पंच हरिशंकर साहू,खगेश्वर साहू के द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी दीनानाथ साहू,आर आर टोप्पो,आकाश चंद्रा मौजूद रहे। कृषक के रुप में जनक साहू,हरिशंकर साहू,श्यामलाल साहू,रविशंकर कुर्रे,सम्मेलाल साहू,विजय साहू,मनोज साहू,आशीष कुमार,मालिक राम साहू,राजेन्द्र साहू,भगाऊराम यादव,विश्राम साहू,अमृत साहू,मुनीराम साहू,रामदियाल साहू,खगेश्वर साहू,कुशल,गौतम,उदेराम संतराम,प्रदीप ,देवनाथ साहू,आदि शामिल रहे।










