लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम मनपसार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

 

ग्राम मनपसार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन

15 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन और 3 माताओं को सुपोषण किट वितरित

बीमार बकरी को लेकर शिविर पहुंचा किसान, पशु चिकित्सकों ने किया उपचार किया

ग्रामीणों ने नशा मुक्ति और जल संरक्षण की ली शपथ

सरसीवा से सरायपाली मार्ग का 16 किमी सड़क निर्माण प्रारम्भ, लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा

समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 वृद्धजनों को छड़ी और दिव्यांग को तत्काल दिया गया दिव्यांग पहचान पत्र

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 मार्च 2026/केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा अनुरूप “प्रशासन गांव की ओर” थीम पर बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मनपसार में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और अतिथि जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी साहू, सत्ताधारी दल के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष जालान आदि शिविर में पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में उज्ज्वला योजना के तहत 15 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन वितरित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 माताओं को सुपोषण किट प्रदान किया गया, वहीं 3 महिलाओं की गोदभराई और 2 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
शिविर में एक किसान अपनी बीमार बकरी को लेकर पहुंचा, जिसका पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने उपचार किया। मछली पालन विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को जाल एवं आइस बॉक्स देने की स्वीकृति दी गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में ओपीडी के माध्यम से 200 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में 300 से अधिक लोगों का पंजीयन किया गया और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने ग्रामीणों को भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई तथा जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल आपूर्ति की स्थिति की जानकारी सरपंच और सचिव से ली, जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि सभी घरों तक पानी पहुंच रहा है। कलेक्टर ने स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति के संबंध में भी ग्रामीणों से जानकारी ली।
समाज कल्याण विभाग द्वारा 3 वृद्धजनों को छड़ी प्रदान की गई और एक दिव्यांग व्यक्ति को तत्काल दिव्यांग विशिष्ट पहचान पत्र भी जारी किया गया।

*कलेक्टर ने गाड़ी रोककर सड़क निर्माण के गुणवत्ता का अवलोकन किया*

कलेक्टर डॉ संजय कंन्नौजे ने गाड़ी रोककर सड़क निर्माण के गुणवत्ता का अवलोकन किया और शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों को बताया कि सरसीवा से सरायपाली तक 16 किलोमीटर सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!