ग्राम बछौरडीह में विधायक कविता प्राण लहरे ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन

ग्राम बछौरडीह में विधायक कविता प्राण लहरे ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन
बछौरडीह (बिलाईगढ़) : बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बछौरडीह में शुक्रवार को विधायक कविता प्राण लहरे ने सीसी रोड एवं स्ट्रीट लाइट निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष रामजीत यादव, उपाध्यक्ष ललिता ठाकुर, सरपंच गीता बाई, सचिव मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विधायक ने कहा कि यह कार्य ग्रामवासियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है — हर गाँव हो रोशन, हर मार्ग हो मजबूत।”

ग्रामवासियों ने विधायक और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से गाँव में अब बेहतर सड़क और रोशनी की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे नागरिकों का जीवन अधिक सुरक्षित और सहज बनेगा।











