गोपालपुर से भटगांव तक यूनिटी मार्च पद यात्रा का आयोजन
यूनिटी मार्च मे सांसद जांगड़े,जिला पंचायत अध्यक्ष,भाजपा पदाधिकारीगण एवं आम नागरिक 6 किमी तक बिना रुके किये पैदल यात्रा

गोपालपुर से भटगांव तक यूनिटी मार्च पद यात्रा का आयोजन

यूनिटी मार्च मे सांसद जांगड़े,जिला पंचायत अध्यक्ष,भाजपा पदाधिकारीगण एवं आम नागरिक 6 किमी तक बिना रुके किये पैदल यात्रा

भटगांव :- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर राष्ट्रीय एकता सामाजिक जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत गोपालपुर में यूनिटी मार्च पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन 6 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ किए गए यूनिटी मार्च अभियान के अंतर्गत किया गया। जिसके तहत सभी जिलों, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत गोपालपुर में भी यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर से सुबह 10 बजे से शुभारंभ किया गया।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि द्वारा सर्वप्रथम गोपालपुर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तैल चित्र में माल्यार्पण कर यूनिटी मार्च पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि कुंजराम पटेल सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों स्कूली बच्चों सहित सभी ने राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने शपथ दिलायी। यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन गोपालपुर से शुरू होकर नगर पंचायत भटगांव के दशहरा मैदान तक किया गया। वहीं पदयात्रा जब रोहिना मोड़ के पास पहुंची तब दिशा पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों और स्टाफ द्वारा यूनिटी मार्च पदयात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात टेढ़ीभदरा मोड़ के पास जिला पंचायत अध्यक्ष ने शपथ दिलायी। जिसके बाद यूनिटी मार्च आगे बढ़ी जहां नगर भटगांव पहुंचने पर शाम्भवी पब्लिक स्कूल, सागर हायर सेकंडरी, सी पी एन स्कूल द्वारा पुष्प वर्षा कर यूनिटी मार्च पदयात्रा का स्वागत किया। और पदयात्रा जो है आगे बढ़ी जहां नगर के बस स्टैंड में सेजेस स्कूल एवं लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव के बच्चों द्वारा भी पदयात्रा का स्वागत किया और पदयात्रा आगे बढ़ी तो वहीं दुर्गा मंदिर के पास पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी और बाबा भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति की पूजा अर्चना कर पुष्प माला पहनाया गया। तत्पश्चात यूनिटी मार्च पदयात्रा कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंची। जहां दशहरा मैदान में सभी अतिथियों द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तैल चित्र में माल्यार्पण किया।

जहां माल्यार्पण करने के बाद सभी आये अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट किया गया। वहीं यूनिटी मार्च पदयात्रा को संबोधित करते हुए जांजगीर लोकसभा की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सर्वप्रथम सभी नगरवासियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। और कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने पूरे देश को जोड़ने में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो योगदान दिया है, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। यूनिटी मार्च जैसे आयोजन युवाओं को यह संदेश देते हैं कि हम सब मिलकर एक सशक्त एकजुट और विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें। सरदार पटेल ने भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने की दिशा में कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकसित भारत के संकल्प को जन – जन तक पहुंचाने का प्रयास है। जहां कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणीग्राही ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी सांसदों को कहा था कि आप तीन दिनो तक पैदल यात्रा कर सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदानो को गांव गांव में लोगों तक पहुंचाये।

वहीं कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि यह यूनिटी मार्च पदयात्रा गोपालपुर से होते हुए भटगांव में समापन किया गया इसमे हमारे सांसद महोदया बिना रूके नौ किलोमीटर की यात्रा तय की और अपने जवाबदेही को पूरा करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदानों को लोगों तक पहुचायी पहले हमारा देश एक दो परिवार को ही जानते थे लेकिन मोदी जी के कार्यकाल में देश के महानुभओ वह देश के लिए बलिदान देने वाले वीर पुरुषों को भी अब देश जानने लगा है।

वहीँ कार्यक्रम की शुरुवात ग्राम पंचायत गोपालपुर मे जांजगीर चाम्पा क्षेत्र के सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने देश के प्रथम गृह मंत्री और रियासतों के एकीकरण करने वाले सरदार पटेल के गौरव गाथा का जिक्र किया और यूनिटी मार्च की शुरुवात की. इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शिव कुमारी साहू, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू, संतोष सोनवानी, सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, भुवन मिश्रा, वेदराम जांगड़े, मनोज जायसवाल, रेवती चंद्रा, सीएमएचओ डॉ एफ आर निराला, एसडीएम प्रफुल्ल रजक, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, आयुष डॉक्टर हर किशोर धृतलहरे, ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इस दौरान जलपान में पोहा, जलेबी, काढ़ा चाय और सामान्य चाय की व्यवस्था शानदार था।










