खैरागढ़छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजमुख्य खबरलोकप्रिय

खैरागढ़ महोत्सव 2025 का भव्य समापन, देश-विदेश के कलाकारों ने बांधा समां

समापन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा शामिल हुए।

खैरागढ़ महोत्सव 2025 का भव्य समापन, देश-विदेश के कलाकारों ने बांधा समां

समापन समारोह में राज्यपाल रमेन डेका, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा शामिल हुए।

खैरागढ़:  छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आयोजित तीन दिवसीय ‘खैरागढ़ महोत्सव 2025’ का शुक्रवार रात शानदार समापन हुआ। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का प्रांगण देश-विदेश से आए कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुतियों से देर रात तक गूंजता रहा और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए

पहले दिन अमेरिका के प्रो. बेंजामिन बून और कुलपति प्रो. लवली शर्मा की खास जुगलबंदी, तबला वादक पं. गौरीशंकर कर्मकार, गायिका विदुषी आस्था गोस्वामी और सोनहा बदर समूह ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया था।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि संस्कृति मंत्री रहते हुए उन्होंने इस महोत्सव की शुरुआत की थी और वर्षों बाद दोबारा इसका हिस्सा बनकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने विश्वविद्यालय से जुड़ी व्यवस्थाओं के प्रस्ताव राज्यपाल को सौंपे, जिनके जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।

अंतिम दिन शास्त्रीय और लोक संगीत का अनोखा संगम देखने मिला। पं. हरीश तिवारी का गायन, पद्मभूषण पं. बुधादित्य मुखर्जी का सितार, व्योमेश शुक्ला की राम की शक्ति पूजा और डॉ. पी.सी. लाल यादव के नेतृत्व में दूधमोंगरा की प्रस्तुति ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।

दूसरे दिन मुख्य अतिथि राजा आर्यव्रत सिंह ने अपने पूर्वजों द्वारा विश्वविद्यालय को दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया और विद्यार्थियों को समर्पण व मेहनत के साथ कला साधना की प्रेरणा दी। इस दौरान आत्मनिर्भर खैरागढ़ अभियान द्वारा कई नवाचारों का सम्मान किया गया।

तीन दिनों तक चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में हजारों लोगों ने भाग लिया। सुर, ताल और लोक-परंपराओं से सजे इस आयोजन ने साबित किया कि खैरागढ़ कला और संगीत की विरासत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!