छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजबेमेतरामुख्य खबर

खेत में टेंट लगाकर दीपावली पर जुआ खेलते 236 जुआरी पकड़ाए

नवागढ़ पुलिस के पहुंचने के बाद 50 से ज्यादा जुआरी फरार हो गए.

खेत में टेंट लगाकर दीपावली पर जुआ खेलते 236 जुआरी पकड़ाए

नवागढ़ पुलिस के पहुंचने के बाद 50 से ज्यादा जुआरी फरार हो गए.

बेमेतरा: दीपावली पर बेमेतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नवागढ़ मुंगेली मार्ग पर पुलिस ने बड़ी संख्या में जुआरियों को पकड़ा है. जिनके पास से लाखों रुपये जब्त किए गए हैं.

टेंट और बिजली लगाकर खेत में हो था जुआ

नवागढ़ में दिवाली पर्व पर जुआ के मामले हर साल सामने आते रहे हैं. जिस पर पुलिस कार्रवाई करती रहती है. इस वर्ष भी पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की विशेष टीम ने बीती रात नवागढ़ के एक फार्म हाउस में टेंट और बिजली लगाकर खेले जा रहे जुआ पर कार्रवाई की है.

पुलिस ने मौके पर 22 फड़ में खेल रहे 236 जुआरियों को पकड़ा है. उनके पास से 1 लाख 94 हजार 988 रुपए कैश और 52 पत्ती ताश का ढेर जब्त किया है. वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. कई बाइक भी कब्जे में लिया गया है. कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 50 से ज्यादा जुआरी भागने में कामयाब हो गए.

एसडीओपी ने मीडिया को दी जानकारी

नवागढ़ में घटना स्थल पर सुबह मीडिया को जानकारी देते हुए बेमेतरा की प्रभारी SDOP कौशल्या साहू ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है. 22 फड़ से 236 जुआरियों को पकड़ा गया है. उनके पास से भारी मात्रा में कैश जब्त किया गया है. 51 हजार रु फड़ से और 1 लाख 43 हजार 548 रु कुल रकम 1 लाख 94 हजार 988 उनके पास से जब्त कर कार्रवाई की गई है. बाइक और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!