छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबर

खाद की कमी को लेकर आक्रोश बीजेपी कार्यकर्ता,

संग्रहण केंद्र के अधिकारी को हटाने को रखा मांग

खाद की कमी को लेकर आक्रोश बीजेपी कार्यकर्ता,

संग्रहण केंद्र के अधिकारी को हटाने को रखा मांग

शासन प्रशासन द्वारा सही समय पर पर्याप्त खाद की आपूर्ति मांग को पूरा नहीं होने के कारण किसानो को समस्या हो रही है – सहकारी खाद्य अधिकारी

भटगांव – यूरिया खाद की कमी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने सहकारी खाद संग्रहण केंद्र कार्यालय पहुँचकर खाद की समस्या व कमी को लेकर जानकारी ली और संग्रहण केंद्र के अधिकारी पर बीजेपी सरकार को बदनाम करने के आरोप लगाते उन्हें हटाने की मांग की है।

जिले के भटगांव भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मीडिया के सामने आकर क्षेत्र में हो रही खाद की समस्या को लेकर अधिकारियों पर बड़ा और गंभीर आरोप लगाया है।

आरोप में कहाकि स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से सोसायटियों में खाद देने के बाजाय व्यापारियों के पास खाद पहुँच रहा है। स्टॉक में अधिक खाद होने के बावजूद उन्हें पूछने पर खाद की कमी बताया जा रहा, जबकि दस्तावेज के अनुसार स्टॉक में खाद बचत ज्यादा है। ए भी आरोप लगाया कि व्यापारियों के पास खाद कहां से आया इसकी भी छापामार कार्यवाही जिम्मेदार अधिकारी नहीं कर रहें है।

इससे साफ और स्प्ष्ट है कि अधिकारीयों की सांठ-गांठ पर व्यापारियों को खाद दिया जा रहा है। व्यापारी भी मनमानी करते हुए अधिक रेट में किसानों को खाद बेंच रहे हैं।

आगे मंडल के पदाधिकारियों ने भटगांव सहकारी खाद संग्रहण केंद्र के प्रभारी प्यारे लाल राठौर पर मनमानी करने का आरोप लगाया और उन्हें हटाने का मांग किया गया है।

वही दूसरी ओर खाद संग्रहण केंद्र के प्रभारी प्यारे लाल राठौर ने उस पर लगाए आरोप को गलत बताया और कहाकि जोरा सोसायटी के किसानों को खाद की आवश्यकता है उन्हें कम खाद प्रदाय होने के कारण वे भड़क गए हैं और यहाँ आकर खाद की मांग कर रहे थे. क्षेत्र के सोसायटियों में आवश्यकता अनुसार खाद भेजी जा रही है। वर्तमान में जोरा सोसायटी को 400 यूरिया खाद प्रदाय किया गया है। आगे और खाद दिया जाएगा साथ ही अन्य सोसायटियों को भी खाद भेजा जायेगा।

ऐसे में अब देखना होगा कि शासन- प्रशासन क्षेत्र में यूरिया खाद की पूर्ति किसानों को कैसे कर पायेगा।

वहीँ केंद्र प्रभारी एवं अन्य अधिकारियो ने बताया कि भटगांव और सरसींवा करके लगभग कुल 5500 टन यूरिया खाद कि जरुरत है लेकिन अभी तक केवल लगभग 3300 टन खाद की आपूर्ति बस हो पाया है बाकि 2200 टन खाद की कमी होने के कारण सभी 24 सोसायटी केंद्र और सरसींवा क्षेत्र मे खाद की आपूर्ति नहीं हो पाया हैं. अतिशीघ्र आने की सम्भावना हैं आते ही सभी सोसायटी मे समान रूप से खाद की वितरण कर दिया जायेगा.

बाईट – धीरज ठाकुर (बीजेपी मंडल अध्यक्ष भटगांव)

बाईट – रेवतीलाल चंद्रा ( जोरा सोसायटी प्राधिकृत अधिकारी)

बाईट – प्यारेलाल राठौर (सहकारी खाद्य अधिकारी भटगांव)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!