छत्तीसगढ़मुख्य खबररायपुर

कैबिनेट की बैठक शुरू: इन अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर, पहली बार तीन नये मंत्री भी कैबिनेट की बैठक में हो रहे शामिल

कैबिनेट की बैठक शुरू: इन अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर, पहली बार तीन नये मंत्री भी कैबिनेट की बैठक में हो रहे शामिल

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गयी है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जायेंगे। बैठक को लेकर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय की संभावना है।इस कैबिनेट बैठक की एक खास बात यह भी है कि हाल ही में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्री राजेश अग्रवाल, खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव पहली बार इसमें भाग लेंगे।

धान खरीदी नीति पर निर्णय संभव

बैठक का सबसे अहम एजेंडा राज्य की धान खरीदी नीति मानी जा रही है। छत्तीसगढ़ जैसे कृषि प्रधान राज्य में धान खरीदी का सीधा असर किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। माना जा रहा है कि इस बार धान खरीदी के लिए नए दिशा-निर्देश तय किए जा सकते हैं। इसमें खरीदी की तारीख, समर्थन मूल्य, खरीदी केंद्रों की संख्या और पारदर्शिता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

राज्योत्सव की तैयारियों पर होगी समीक्षा

बैठक में आगामी राज्योत्सव 2025 की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और उपलब्धियों का प्रतीक माना जाता है। इस बार आयोजन को और भव्य बनाने की योजना पर विचार किया जा सकता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और विभिन्न योजनाओं के प्रदर्शन को लेकर विभागीय तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!