छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कुम्हारी से सारंगढ़ तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग को भटगांव से बायपास करने की मांग

मांग पूरा नहीं होने पर करेंगे आंदोलन एवं चक्का जाम

कुम्हारी से सारंगढ़ तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग को भटगांव से बायपास करने की मांग

राष्ट्रीय राजमार्ग 130-B के तहत फोर लेन सड़क निर्माण को स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने विरोध जताया

सांसद एवं राजस्व मंत्री से बाईपास मार्ग के लिए करेंगे मांग 

मांग पूरा नहीं होने पर करेंगे आंदोलन एवं चक्का जाम

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कुम्हारी से सारंगढ़ तक प्रस्तावित राष्ट्रीय राजमार्ग 130-B के तहत फोर लेन सड़क निर्माण को लेकर भटगांव नगर में स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने विरोध जताते हुए आज कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है। उनका कहना है कि प्रस्तावित सड़क नगर के बीचों बीच निकलने से हजारों लोगों का जीवन और कारोबार प्रभावित होगा।

भटगांव नगर पंचायत के नागरिकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बायपास मार्ग की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि नगर के मुख्य मार्ग पर करीब 225 मकान और 250 दुकाने दुकानें हैं। यदि फोर लेन निर्माण इसी मार्ग से होता है तो लोगों को उजड़ना पड़ेगा और स्थानीय व्यापार पूरी तरह चौपट हो जाएगा। लोगों ने स्पष्ट कहा कि फोर लेन सड़क नगर के बाहर से निकाली जाए, ताकि जन-जीवन और कारोबार प्रभावित न हो।

नगरवासियो ने निम्न बिन्दुओ के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग को बाईपास करने की मांग किये है जो कि नगर भटगांव जिला का सबसे बड़ा नगर पंचायत है और भविष्य में नगर पालिका में उन्नयन संभावित है।भटगांव नगर सन् 1984 से नगर पंचायत है और वर्तमान में जनसख्या लगभग 20000 है ।यह कि पूर्व में नगर पालिका रही है और विधानसभा क्षेत्र भी रहा है। ये ऐतिहासिक दृष्टि से यह जमीदारी क्षेत्र भी रही है। व्यापारी वर्ग के 225 से अधिक प्रतिष्ठान व 250 निवासरत मकान प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होगी. यह कि नगर सीमा अन्तर्गत 4 कि.मी. का क्षेत्र इस राजमार्ग से प्रभावित होगी। यातायात के दृष्टि से अधिक दबाव क्षेत्र है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। यह कि इस राजमार्ग से लगा हुआ कई शासकीय व निजी स्कूल मौजूद है जो प्रभावित हो रहे है। वहीँ नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने इस सम्बन्ध मे कलेक्टर डॉ. कन्नौजे को विस्तृत जानकारी देते हुए नगर के हित मे मांग रखी जहाँ इस ज्ञापन को लोक निर्माण विभाग एवं उच्च अधिकारीयों तक पहुंचाने की बात करते हुए कलेक्टर ने सभी लोगों को आश्वासन दिया.

वहीँ कलेक्टर से मांग के बाद भी उक्त मार्ग को नगर के मुख्य मार्ग से ही निर्माण हेतु स्वीकृति दी जाती है तो समस्त नगरवासी एवं व्यापारीगण मजबूरन नगर बंद एवं धरना-प्रदर्शन जैसे लोकतांत्रिक उपायों का सहारा लेने की बात कही है. जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

प्रशासन के लिए अग्निपरीक्षा

स्थानीय प्रशासन अब दोराहे पर खड़ा है— या तो जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बायपास का विकल्प तैयार करे, या फिर बढ़ते जनआक्रोश का सामना करने को तैयार रहे।

अब देखना यह होगा कि शासन और प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे पर किस प्रकार की प्रतिक्रिया देती है, या लोगों को एक बड़े जन आंदोलन की ओर कदम बढ़ाना पड़ेगा।

ज्ञापन सौपने वालो मे मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, प्रदीप देवांगन उपाध्यक्ष नगर भटगांव एवं अध्यक्ष व्यापारी संघ, टेकचंद, गुड्डा साहू, मोनू साव, अनिल केशवानी, सुजीत केशरवानी,मोहन साहू, पत्रकार धर्मेंद्र साहू, बसंत सोनी,रामदुलार साहू, के पी पटेल, बाबा खान, पार्षद देवेंद्र यादव, सड़वा यादव, पुष्पराज केशरवानी, बादल पटेल इत्यादि रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!