
किसान परिवार के बेटा का व्यापम प्रयोगशाला परिचारक में 27 वां रैंक, गांव में खुशी की लहर….
भटगांव: नगर के समीपस्थ ग्राम जेवराडीह यू तो यह गांव पहाड़ों से लगा हुआ है, और रास्ता का भी अभाव है लेकिन कहा जाता है जहां अभाव है वहीं प्रभाव यह बात भी आज सच साबित हुई है हम बात कर रहे है एक होनहार लड़का जिसने व्यापम द्वारा आयोजित की गई उच्च शिक्षा संचालनालय के प्रयोगशाला परिचारक की परीक्षा में ओवर ऑल 27 वां रैंक हासिल किया है. जिनका नाम कृष्ण कुमार पटेल है उनके पिता राजकुमार पटेल खेती किसानी करते है और परिवार का भरण पोषण करते है उन्होंने अपने बेटे को पढ़ाने के लिए हर संभव की सहायता की. वे लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए थे तथा स्कूली पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहता था.

वह लगभग हर कक्षा में प्रथम या द्वितीय स्थान हासिल करता था.कृष्ण कुमार की प्रारंभिक शिक्षा भटगांव के सागर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई ,वही उच्च शिक्षा के लिए रायपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की ,तत्पश्चात आगे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु बिलासपुर शिफ्ट हुए इसी बीच यह परिणाम जारी हुई और सफलता हासिल की. पूरे गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है, साथ ही फोन कॉल ,व्हाट्सएप के माध्यम से बधाई दे रहे. पटेल समाज के पदाधिकारियों द्वारा और युवा संघ द्वारा उनको बधाई प्रेषित किए. उन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने मां बाप और गुरुजनों को दी है.












