लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सीजी पीएससी प्री 2025 के परीक्षा का निरीक्षण किया

सारंगढ़ में बनाये गए 3 परीक्षा केंद्र, 1400 में से 239 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सीजी पीएससी प्री 2025 के परीक्षा का निरीक्षण किया

सारंगढ़ में बनाये गए 3 परीक्षा केंद्र, 1400 में से 239 अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 फ़रवरी 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजी पीएससी) द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रविवार को निरीक्षण किया। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पाण्डेय महाविद्यालय सारंगढ़, सीपीएम महाविद्यालय और पीएमश्री सेजेस स्कूल सारंगढ़ को परीक्षा केन्द्र बनाया गया था,जिसमें 1440 कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में 1201 प्रथम पाली में अभ्यर्थी उपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 1187 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों में सीजी पीएससी के द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन कर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव के सरकार द्वारा विद्यार्थियों के हित में, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में परीक्षा केंद्र बनाने से जिले और पड़ोसी जिले जिनके जिला मुख्यालय दूर है, उनके लिए समय की बचत और आवागमन में सुविधा हुई है। जिला प्रशासन सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा ऐसे ही प्रतियोगी परीक्षा के लिए जिला खनिज न्यास मद से फ्री कोचिंग जिले के युवाओं को दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!