लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी कृषि और पशुधन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में दौरा करने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने गौधाम और गोशाला में गायों की देखरेख, पेयजल, चारा को सुदृढ़ व्यवस्था के निर्देश दिए

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी कृषि और पशुधन विभाग के अधिकारियों को फील्ड में दौरा करने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने कृषि, पशुपालन, मछलीपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा किया

सभी किसानों को एग्रीस्टेक में पंजीयन करने के निर्देश

पीएम किसान सम्मान निधि के छूटे किसानों को आधार सीडिंग, भूमि सीडिंग एवं ईकेवायसी का अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

पशुपालकों के आय बढ़ाने पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान को बढ़ाने के निर्देश

कलेक्टर ने गौधाम और गोशाला में गायों की देखरेख, पेयजल, चारा को सुदृढ़ व्यवस्था के निर्देश दिए

छिंद के हेचरी को दुरूस्त कर मत्स्य बीज बढ़ाने मत्स्य विभाग के निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि, पशुपालन, मछलीपालन विभाग के कार्यों की समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागों के योजनाओं का क्रमवार, विकासखंडवार रिपोर्ट लेते हुए सभी अधिकारियों को फील्ड में दौरा करने के निर्देश दिए। सभी हितग्राहियों के लोन आवेदन को बैंक अधिकारी और हितग्राही से पूछकर उसकी सत्यता की जानकारी लेकर पूरी कोशिश करें कि योजनाओं का शत् प्रतिशत लाभ हितग्राहियों को मिलें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत इन्द्रजीत बर्मन, उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ महेन्द्र पांडेय, एन पी ओगरे सहित मैदानी अधिकारी उपस्थित थे।

कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि के छूटे किसानों को आधार सीडिंग, भूमि सीडिंग एवं ईकेवायसी का अभियान चलाकर लक्ष्य पूर्ण करें। पीएम सूर्य घर योजना का लाभ कृषि मैदानी अधिकारी स्वयं लें और सभी किसान को भी लाभ दिलाने मेहनत कर प्रगति लाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना हितग्राहियों को बिजली बिल से मुक्ति के उद्देश्य को पूरा करता है। सभी अधिकारियों की फील्ड में उपस्थिति दिखनी चाहिए। तय तिथि और समय में जाकर कृषक चौपाल में किसानों से मिलें और पीएम किसान सम्मान निधि, ईकेवायसी, खाद बीज की उपलब्धता, वनाधिकार पत्र आदि योजनाओं के संबंध में किसानों के मन में उत्पन्न शंका का समाधान करें ताकि उन्हें जनदर्शन जैसे कार्यक्रम में अनावश्यक आना न पड़े। सभी किसानों को एग्रीस्टेक में पंजीयन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में मछली की खपत को ध्यान में रखते हुए छिंद के हेचरी को दुरूस्त कर मत्स्य बीज बढ़ाने और मनरेगा में डबरी निर्माण के बाद वहां मछली पालन को बढ़ावा देने कलेक्टर ने मत्स्य अधिकारी को निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग के मोबाइल वेन के रूट चार्ट, डॉक्टर एवं अन्य स्टॉफ, पशु जनगणना, जिले में कृत्रिम गर्भाधान, गौधाम, गोशाला, दूध उत्पादन की जानकारी लेते हुए जिले के गौधाम और गोशाला में गायों की देखरेख, पेयजल, चारा को सुदृढ़ व्यवस्था के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में पशुपालकों के आय बढ़ाने पशुपालन विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी को कृत्रिम गर्भाधान बढ़ाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!