लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने आपदा पीड़ित परिवारों को दी सहायता राशि का प्रतीकात्मक चेक

सहायता राशि आश्रितों के बैंक खाता में होगा ऑनलाइन भुगतान

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने आपदा पीड़ित परिवारों को दी सहायता राशि का प्रतीकात्मक चेक

सहायता राशि आश्रितों के बैंक खाता में होगा ऑनलाइन भुगतान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 अप्रैल 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विगत दिवस आपदा मृतक के आश्रितों को सहायता राशि 4 लाख का प्रतीक चेक वितरित किया। इसमें बिलाईगढ़ की फिरतीन कहार की सिलेंडर के आग से जलकर मृत्यु मामले में उनके पति कार्तिकेश्वर कहार, सर्पदंश से मृत्यु होने पर तहसील सारंगढ़ के ग्राम चिंगरीपाली के मृतक विक्रम सिदार की पत्नी सुनीता सिदार, ग्राम कपरतुंगा की मृतिका शिवानी यादव के पिता मिनकेतन यादव, सरिया तहसील के ग्राम गोबरसिंघा के मृतक घुराऊ साहू की पत्नी ननकी बाई साहू और बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम टूंडरी के मृतिका गुरबारी यादव के पति जवाहर यादव को सयुंक्त रुप से सहायता राशि की स्वीकृति दी।

पानी में डूबकर हुए मौत प्रकरण पर सारंगढ़ तहसील के ग्राम सुरली के मृतक रमेश बरिहा के पिता सहदेव बरिहा, ग्राम गुडेली के मृतक कमलेश जोल्हे के पिता धनसाय जोल्हे, बिलाईगढ़ तहसील के ग्राम मिरचिद के मृतक परदेशी साहू की पत्नी सोनमति, सरसीवा तहसील के ग्राम टिहलीपाली के मृतक घसिया लहरे की बहन गीतांजली और ग्राम डुरूमगढ़ के मृतक उत्तम नारंग की पत्नी राजकुमारी को सयुंक्त रूप से राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6 (4) के तहत 4 लाख रूपये की स्वीकृति दी है, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से उनके बैंक खाते में डायरेक्ट किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!