आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंदारी में थाना प्रभारी द्वारा सायबर सुरक्षा की दी गई जानकारी
आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बंदारी में थाना प्रभारी द्वारा सायबर सुरक्षा की दी गई जानकारी
भटगांव – भटगांव थाना प्रभारी शिव कुमार धारी का आगमन हुआ। स्कूल के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ उनका स्वागत किया। वे स्कूल के वातावरण, शैक्षिक स्तर, अनुशासन स्वच्छता से बहुत प्रभावित हुए। तथा उन्हें जीवन क्रम में आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किये। शिक्षा की महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो पीता है वही दहाड़ता है ।शिक्षा सारे विकास की जननी है ,शिक्षा वह हथियार है जिसके द्वारा आप लोग बड़े से बड़े पद कलेक्टर, पुलिस ऑफिसर , वकील डॉक्टर ,इंजीनियर, आर्मी बड़े से बड़े पदों पर पहुंच सकते हैं ।हमें हर स्थिति में नियमित पढ़ाई करना है, रोज विद्यालय आना है, शिक्षकों के द्वारा दिए गए कक्षा कार्य,गृह कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करना है, तथा जो विषय हमें समझ में नहीं आ रहा है उन्हें शिक्षकों से जरूर शेयर करें। मोबाइल की उपयोग और दुरुपयोग पर उन्होंने कहा कि मोबाइल का दुरुपयोग हमारे जीवन को कष्ट में डाल सकता है तथा साइबर फ्रॉड से बचने हेतु प्रेरित किया । इसका सदुपयोग से हमारा जीवन उपयोगी बन सकता है। व्हाट्सएप के माध्यम गलत उपयोग विद्यार्थियों को नहीं करना चाहिए। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए जी पी टी ऐप का तथा एआई का उपयोग करना चाहिए लेकिन वह अनुशासित होकर ही करनी चाहिए। ऑनलाइन मोबाइल गेमिंग के दुरुपयोग से आर्थिक नुकसान हो सकता है l ऑनलाइन गेम खेलने से बच्चों में बहुत मानसिक रूप से क्षति होता है तथा अधिक नुकसान होता है। बैंकिंग धोखाधड़ी साइबर क्राइम के बारे में उन्होंने विस्तार से बच्चों को बताया। बच्चों को नशा न करने हेतु प्रेरित किया गया ।नशेड़ी मित्रों से दोस्ती या दूर रहने हेतु सलाह दी गई ।होली पर्व पर बालको से नशा न करने के लिए प्रेरित की गई तथा सूखी होली खेलने हेतु बच्चों को सलाह दी। गांव से शहर जाते समय यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जैसे लाल सिग्नल पर रुकना चाहिए पीले सिग्नल पर तैयार हो जाना चाहिए और हरी सिग्नल पर आगे बढ़ने चाहिए। आने वाली समय में परीक्षा के तैयारी लिए आप सभी जी जान से लग जाइए। अच्छे नंबरों से पास होना है ,अच्छे नागरिक बनकर देश और समाज का सेवक बने। सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए तथा पूर्व माध्यमिक शाला परिवार के प्रधान पाठक के पी साहू के प्रति बहुत-बहुत आभार व्यक्त किए । राम कुमार साहू विशेष रूप से धन्यवाद दिए तथा रामनारायण देवांगन को भी धन्यवाद ज्ञापित किए तथा भविष्य में शाला आते रहने का आश्वासन दिया।






