लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन के साथ भटगांव चैतराई मेला महोत्सव का शुभारम्भ

अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के कर कमलों से शुभारंभ

अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन के साथ भटगांव चैतराई मेला महोत्सव का शुभारम्भ

 

अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय के कर कमलों से शुभारंभ

नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन

कवि सम्मेलन में देश प्रदेश से आए कवियों ने लोगों को गुदगुदाया, मेला ग्राउंड में देर रात गूंजती रही कविताएं

भटगांव :- नगर पंचायत भटगांव में भटगांव चैतराई मेला महोत्सव के पावन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन नेतृत्व में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजक मुर्तिकार दाता दीवाना रहे तो वहीँ मंच का संचालन हास्य के कवि बंसीधर मिश्रा ने किया जिसकी शुरुआत अंजू लता ने सरस्वती वंदना के साथ की। कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का स्वागत वंदन के बाद कार्यक्रम की शुरुवात हुई जहाँ रात्रि दस बजे से कार्यक्रम प्रारंभ की गई और देर रात दो बजे तक चलता रहा। नगर पंचायत भटगांव द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के जानेमाने कवियों ने कार्यक्रम में शिरकत की कवियों ने देश विदेश की वर्तमान स्थिति से लेकर राजनीतिक राजनेताओं के ऊपर हास्य कविताओं और व्यंग कविताओं के माध्यम से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

देश भर से आए जाने माने कवियों ने कवि सम्मेलन में ऐसा समां बांधा कि लोग हंस हंस के लोटपोट हो गए। जहां कवियों द्वारा एक आम नागरिक से लेकर राजनेता तक की बाते सुनाई तो वहीं प्रेमिका से लेके पत्नी तक के मुद्दे अछूते नहीं रहे। वहीं कार्यक्रम की शुरूआत की संचालन शिक्षक संजीव राजेत्री ने की. कवि सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में दर्शक पूरा समय तक बने रहे और कविता पाठ का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम के लिए भव्य स्टेज़ लाइटिंग और पुलिस व्यस्था की गई थी। न तो कार्यक्रम में कवि थकते नजर आए और नहीं सुनने वाले लगातार कार्यक्रम चलता रहा। कवि सम्मेलन में बंसीधर मिश्रा हास्य बिलाईगढ़, मधुप श्रीवास्तव नरकंकाल हास्य लखनऊ, उत्कर्ष उत्तम हास्य उन्नाव, नरेंद्र गुप्ता विररस रायगढ़, अंजु लता श्रृंगार रस बिलासपुर, भूषण बायपास हास्य भटगांव, दाता दीवाना हास्य भटगांव ने अपनी कविताओं की क्रमशः बारी बारी से प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से इनकी रही उपस्थिति –

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल,राजा पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खूंटे, ग्रंथपाल डॉक्टर गिरीश शंकर वैष्णव, नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे,नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन,नगर पंचायत पवनी के अध्यक्ष कुलदीपक साहू, उपाध्यक्ष नंदू साहू, मंडल अध्यक्ष धीरज दीक्षित, विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ शशि जायसवाल पार्षद महादेवा यादव, दुर्गेश्वरी रामा हिरवानी, बृजभूषण केसरवानी, देवेंद्र (पप्पू) यादव, रेवती रमाकांत पटेल,अमीरून निशा खान, उमा गणेश यादव, संतोष कुर्रे,पत्रकार धर्मेंद्र साहू, रामदुलार साहू, के. पी. पटेल, सुरेश रघु, मोनू यादव, उमा धीवर, बसंत सोनी, संदीप पटेल, योगेश केशरवानी, अनिल जायसवाल, संजीव गुड्डा साहू,तुलसी आदित्य, विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ शशि जायसवाल, अधिवक्ता रमाकांत पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता बबिता कुर्रे, नेता भुवन मिश्रा, अरुण गुड्डू यादव, शरद देवांगन, लक्ष्मण पटेल,सत्येंद्र सिंह बिसेन, दुर्गेश पटेल, राजेश बिसेन, परमानंद जायसवाल, राजू ठाकुर, रविंद सिंह बनाफर, रमेश साहू, ढोला राम सायतोड़े, कैलाश शर्मा गणमान्य नागरिक सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!