छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजबालोदभ्रष्टाचारमुख्य खबर

स्वास्थ्य विभाग के दो बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 50 हजार रुपए की थी डिमांड

वाहन चालक से सर्विस बुक वेरिफिकेशन के लिए रिश्वत मांगी गई थी.

स्वास्थ्य विभाग के दो बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, 50 हजार रुपए की थी डिमांड

वाहन चालक से सर्विस बुक वेरिफिकेशन के लिए रिश्वत मांगी गई थी.

बालोद: बालोद स्वास्थ्य विभाग में बड़ी घूसखोरी का भंडाफोड़ हुआ है. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया है. आरोप है कि दोनों ने वाहन चालक से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर भुगतान के लिए 50 हजार रुपये की मांग की थी.

जाल बिछाकर की कार्रवाई: शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई एसीबी रायपुर की टीम ने गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में ही जाल बिछाकर की. दोनों आरोपी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत गिरफ्तार हुए हैं और एसीबी की कार्रवाई जारी है. आपको बता दें कि इससे पहले भी सुरेन्द्र सोनकर काफी विवादों में रहे. विभागीय जांच के बाद उन्हें सस्पेंड रहना पड़ा था.

पहले ले चुके हैं एडवांस: एसीबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों बाबू पहले ही 20 हजार रुपए एडवांस के रूप में ले चुके थे. बाकी के 30 हजार गुरुवार को देने के लिए कहा गया था. एसीबी की टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई. जैसे ही आरोपी बाबू, प्रार्थी से दूसरी किश्त के रूप में 15-15 हजार रुपए (कुल 30 हजार रुपए) ले रहे थे, टीम ने उन्हें मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ लिया. एसीबी अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!