छत्तीसगढ़जगदलपुरमुख्य खबर

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर-नर्स रहे नदारद, तड़पती रही मरीज, इलाज के अभाव में हुई मौत

परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर-नर्स रहे नदारद, तड़पती रही मरीज, इलाज के अभाव में हुई मौत

परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

जगदलपुर : बस्तर में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार नहीं मिलने से एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि मरीज की तबीयत खराब थी और रात में चिकित्सक और नर्स मौजूद नहीं थे, जिसके चलते समय पर उपचार नहीं मिल पाया और महिला की मौत हो गई।

खोटलापाल निवासी 60 वर्षीय रामशिला को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे नारायण भारद्वाज ने बताया कि रात में माँ की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने डॉक्टर और नर्स को बुलाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी नहीं मिला। उनका कहना है कि यदि तुरंत उपचार मिलता तो शायद जान बच सकती थी। घटना के बाद परिजनों ने आपत्ति जताई है।

नारायण भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए बताया कि बार-बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई नहीं आया। सुबह 4 बजे माँ की मृत्यु हो गई। सुबह 6 बजे जानकारी देने पर स्टाफ पहुँचा।

इस संबंध में डॉ. सतीश ने बताया कि मरीज को शनिवार को भर्ती किया गया था और रविवार की सुबह जांच की जानी थी। इससे पहले ही मृत्यु हो गई।

सीएमएचओ डॉ. संजय बसाक ने बताया कि महिला को पेट दर्द की शिकायत से भर्ती किया गया था। रात 2 बजे तक डॉक्टर व स्टाफ नर्स मौजूद थे, लेकिन जब महिला की मौत हुई तो परिजनों को भी जानकारी नहीं लगी। पूरे मामले की जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!