छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियशिक्षासारंगढ़ बिलाईगढ़

शहरी क्षेत्र के स्कूलों में नहीं है बाउंड्रीवॉल,,कब होगी शिक्षा स्थिति में सुधार?कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

शहरी क्षेत्र के स्कूलों में नहीं है बाउंड्रीवॉल,,कब होगी शिक्षा स्थिति में सुधार?कलेक्टर को ज्ञापन सौपा

सारंगढ़ – बच्चे सीखें पढ़े समझे इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण और आवश्यक होता है, बच्चे भय मुक्त और सुरक्षित माहौल में अध्ययन करें। बच्चों को विद्यालय परिसर में किसी भी प्रकार से बाहरी बाधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए शासन विद्यालय परिसर को सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण करवाती है।

मगर विडंबना देखिए सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के गांव जुनाडीह स्थित, प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय में बाउंड्री वॉल ही नहीं है। बार-बार शासन प्रशासन से निवेदन के बावजूद यहां का विद्यालय परिसर बाउंड्री वॉल से वंचित है।

गांव के ग्रामीणों ने आज कलेक्टर जन दर्शन में कलेक्टर को ज्ञापन सौपा । कलेक्टर साहब से निवेदन किया कि जल्द से जल्द गांव के विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाए।

कलेक्टर संजय कन्नौज नहीं ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!