छत्तीसगढ़

भाजपा नेताओं की नक्सली द्वारा निर्मम हत्या के विरोध में BJP कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम व धरना प्रदर्शन, सरकार पर लगाए ये आरोप…

सरगुजा। CG NEWS : जिले लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर विधानसभा के तत्वधान मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साहू के निर्देश पर लखनपुर उदयपुर कुन्नी मंडल के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के द्वारा नवापारा कुन्नी चौक में 2 से 4 बजे तक 2 घंटे बीजेपी कार्यकर्ताओं का बस्तर में हुए निर्मम हत्या के विरोध में चक्का जाम किया। भूपेश सरकार का विरोध किये। किस तरह से कांग्रेस की प्रदेश सरकार झूठे वादे कर और गंगाजल को हाथों में लेकर कसम खाई।  प्रदेश की भोली-भाली जनता को ठगा अपनी सरकार बनाई है।

अपनी सरकार बनाते ही सारे कसमें सारे-वादे भूल गए। चाहे वह बिजली बिल हाफ, समूह का कर्जा माफी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कलेक्टर दर व नियमितीकरण जैसे 36 घोषणा पत्र में से एक भी वादों को पूरा नहीं किया गया। प्रधानमंत्री आवास भी इन 4 सालों में बंद कर दिए है। इन विफलताओं का उलेख किया गया। बस्तर में कांग्रेस सरकार के होते हुए नक्सलियों द्वारा 4 बीजेपी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हुई है। पिछले एक महीने में भाजपा ( BJp) के चार नेताओं निलकंठ काकेम, सागर साहू, रामदार अलामी व बुधराम करताम की निर्मम हत्या हुई है। जिसके जिम्मेदार कांग्रेस की भूपेश सरकार को ठहराया गया है।

यह भी कहा गया कि किस तरह से कांग्रेस सरकार शासन पाने के लिए झीरम कांड में नक्सलियों का सहयोग कर अपनों को मरवाया। अभी तक ना जांच कराई और ना ही दोषियों को सजा दिलाएंगे। उसी तारतम्य में आज बस्तर में बीजेपी कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या हो रही है। जिसके जिम्मेदार कांग्रेस की भूपेश सरकार है।  और मांग की गई की प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ की जाए। भाजपा पूर्व सांसद कमलभान लखनपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, उदयपुर मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, कुन्नी मंडल अध्यक्ष चंद्रिका यादव, राजेंद्र जायसवाल, जनपद सदस्य बिहारी तिर्की विक्रम सिंह व सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!