चैतन्य देवियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बिलाईगढ़ एवं भटगांव मे…


चैतन्य देवियों की झांकियां आकर्षण का केंद्र बिलाईगढ़ एवं भटगांव मे…
भटगांव, बिलाईगढ़ / के पी पटेल / प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था भटगांव एवं बिलाईगढ़ के द्वारा पांच दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकियों का आयोजन नगर एवं आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
प्राप्त समाचार के अनुसार स्थानीय बिलाईगढ़ स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था के द्वारा शारदीय नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर चैतन्य देवियों के झांकी कार्यक्रम का आयोजन आज 19 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक किया जा रहा है जो कि नगर एवं आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है संस्था के द्वारा इसकी व्यापक तैयारी पूरी कर ली गई है संस्था प्रमुख भी के मंजू ने बताया कि जीवंत बहनों को देवी स्वरूप में इस कार्यक्रम में देखा जा सकता है। देवियों का स्वरूप पांच रूप में होगा। साथ ही दिनांक 25 अक्टूबर दिन बुधवार से सात दिवसीय तनाव मुक्ति राजयोग शिविर का आयोजन भी संस्था में किया जाएगा। चैतन्य देवी की झांकियां को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता का माहौल देखा जा रहा है।








