रामायण जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं, यह हमारी संस्कृति और आस्था की सबसे बड़ी ताकत: कविता प्राण लहरे
रामायण जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं, यह हमारी संस्कृति और आस्था की सबसे बड़ी ताकत: कविता प्राण लहरे


नगर पंचायत भटगांव में 18 मार्च 2026 से चल रहा है अखंड नवधा रामायण हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा के साथ 26 मार्च को होगा समापन
भटगांव :- नगर पंचायत पंचायत भटगांव में 18 मार्च 2026से चल रहे अखंड नवधा रामायण का धार्मिक और भक्तिमय वातावरण में आयोजन किया जा रहा है। पूरे नौ दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान श्रीराम की कथा का रसपान कर रहे हैं। इस धार्मिक आयोजन में आचार्य प्रशांत चौबे एवं मुख्य यजमान ऊषा मुरारी लाल आदित्य हैं। वहीं श्रद्धालु गण श्रीराम कथा सुनकर भाव-विभोर हो रहे हैं। कथा स्थल पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और पूरा नगर भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। शनिवार को इस पावन आयोजन में बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे विशेष रूप से शामिल हुई। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनके साथ कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। जिसमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसि नेमीचंद केसरवानी, कमलेश कुर्रे, फिरीत लाल खटकर, दादू लाल साहू, मनोज साहू, संतोष यादव, विनोद आदित्य, गणेश यादव, तुलसी आदित्य, बिहारी लाल आदित्य, शिक्षक भरत साहू, कांसी राम आदित्य मुरारी आदित्य विजय साहू शामिल हुए।





