मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

एयरलाइंस में फूड पैकेजिंग का जॉब दिलाने के नाम पर ठगी, पुलिस ने पीड़ित को लौटाए 3.70 लाख रूपए

रायपुर। CG NEWS : जिले की छाल पुलिस द्वारा 28 अप्रैल को ग्राम पुरूंगा निवासी संदीप कुमार तिग्गा पिता लाल साय तिग्गा उम्र 36 वर्ष से कनाडियन एयरलाइंस में फूड पैकेजिंग का जॉब दिलाने के नाम पर 3,70,000 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी कुंदन कुमार पिता रामजतन पंडित उम्र 26 वर्ष निवासी हवासपुर थाना पटोरी जिला समस्तीपुर हाल मुकाम एमसीएफ 162 चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ को समस्तीपुर बिहार से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया तथा आरोपी को थाना छाल में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया ।

जानकारी के अनुसार में पुलिस कप्तान दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा ठगी के पीड़ित संदीप कुमार तिग्गा के ठगी के रूपये वापस दिलाये जाने की हेतु न्यायालय में विधिवत प्रतिवेदन प्रस्तुत कराया गया । न्यायालय द्वारा आरोपी कुंदन कुमार से पीड़ित संदीप तिग्गा से ठगी की रकम 3.70 लाख रुपए एवं अन्य दो पीड़ित संजीत कुमार कुजूर निवासी सुंदरगढ़ के 3.50 लाख रुपए तथा पीड़ित संजोग मिंज निवासी जशपुर के 3.50 लाख रुपए कुल 10.70 लाख रूपए पीड़ितों को सुपुर्दनामे पर वापस करने आदेशित किया गया है । आदेश के पालन में शुक्रवार को थाना प्रभारी छाल निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा पीड़ित संदीप कुमार तिग्गा को ठगी के रकम 3,70,000 रुपए सुपुर्दनामे पर वापस किया गया है । पीड़ित संदीप कुमार तिग्गा द्वारा न्यायालीन प्रक्रिया पर संतुष्टि जाहिर कर छाल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!