छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबरलोकप्रियशिक्षा

रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत “स्वच्छता पखवाड़ा” में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत “स्वच्छता पखवाड़ा” में चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

भटगांव : रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल सलिहाघाट द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा” अभियान के अंतर्गत विद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता के साथ साथ एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें स्वच्छता और नशा मुक्ति विषय पर आधारित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और काल्पनिक शक्ति के माध्यम से स्वच्छ भारत का सपना साकार करने तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

रंग-बिरंगे चित्रों और सारगर्भित निबंधों के माध्यम से छात्रों ने यह स्पष्ट किया कि स्वच्छता केवल जिम्मेदारी नहीं बल्कि जीवन शैली का हिस्सा होनी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के शिक्षकों और अभिभावकों व शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सदस्य एवं संस्था प्रमुख अभय कुमार पांडेय सहयोगी राकेश श्रीवास ने भी बच्चों का उत्साह वर्धन किया।साथ ही प्रधान पाठक कृष्ण लाल चंद्रा ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता और नशा मुक्ति जैसे विषय समाज की प्रगति और आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य से जुड़े हुए हैं। प्रतियोगिता 2 स्तर पर संपन्न हुआ। चित्रकला प्रतियोगिता पूर्ण करने के पश्चात् प्रतिभागी कक्षा 7 वी पंकज यादव एवं गरिमा यादव 8 वी संयुक्त रूप से प्रथम, अनीता पटेल एवं संगीता मांझी कक्षा आठवीं द्वितीय तथा हंसिका वैष्णव तृतीय स्थान रही ।चित्रकला हाई स्कूल विभाग प्रेम कुमारी पटेल 10 वी प्रथम, भुनेश्वरी पटेल कक्षा नवमी द्वितीय एवं झन कुमारी एवं तान्या तृतीय स्थान पर रही।

इसी प्रकार निबंध प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विभाग से हरीश पटेल कक्षा 6 वी प्रथम,मयंक यादव कक्षा सातवीं द्वितीय तथा हाई स्कूल विभाग निबंध प्रतियोगिता में महावीर पटेल कक्षा 10 वी प्रथम ,दुर्गेश पटेल कक्षा 9 वी द्वितीय स्थान पर रहे।सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 51 रुपए नगद एवं प्रमाण पत्र ,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31 रुपए नगद एवं प्रमाण पत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 21 रुपए एवं प्रमाण पत्र संस्था की ओर से दिया गया।शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीराम पटेल ,सरपंच उषा पटेल,उप सरपंच रामचरण पटेल ,रामायण पटेल,कार्तिक राम पटेल,रोहित खूंटे,संतोष पटेल, कांता पटेल व शिक्षकों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में विशेष सहयोग करने वाले शिक्षक को भी प्रमाण पत्र दिया गया । संपूर्ण प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का सफल संचालन बुद्धेश्वर कुमार कश्यप के द्वारा किया गया।इस अवसर पर राकेश श्रीवास, कृष्ण लाल चंद्रा,कमल किशोर देवांगन,विजय कश्यप, सीमा शशि अभिभावक समस्त विद्यार्थी व एस एमसी के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!