रजत जयंती के पावन पर्व पर भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह…

रजत जयंती के पावन पर्व पर भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह…



जांजगीर – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में रजत जयंती समारोह के अंतर्गत हमारे महाविद्यालय राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के तत्वाधान में 11 सितंबर 2025 दिन गुरुवार को एलुमनी मीटिंग -“भूतपूर्व छात्र-छात्राओं सम्मान समारोह ” का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। इस कार्य का शुभारंभ महाविद्यालय के संचालक महोदया श्रीमती डॉ. अन्नपूर्णा अग्रवाल, प्राचार्य डॉ.ऋत्विज तिवारी, के द्वारा मां सरस्वती जी के तैलचित्र पर पुष्प श्रीफल अर्पित कर किया गया।


इस कार्यक्रम में पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के संचालक महोदय श्री डॉ. विनोद कुमार बंसल सर,एवं मुख्य अतिथि के रूप में नवागढ़ ब्लाक के वरिष्ठ अधिकारी तहसीलदार उमाकांत जायसवाल जी उपस्थित रहे। तथा उन्होंने बच्चों के उद्बोधन के लिए बतलाया कि इसके पूर्व वे भी भौतिक शास्त्र के व्याख्याता पद पर नियुक्त थे तथा उन्होंने बतलाया की देश के विकास की सबसे बड़ी नीव एक शिक्षक की होता है। उनके द्वारा बच्चों को अपने जीवन में किस प्रकार सफलता प्राप्त करें इन सभी तथ्यों को बतलाकर सभी भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित एवं प्रेरणा प्रदान किये।

साथ ही पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के संचालक महोदय श्री डॉ विनोद कुमार बंसल सर द्वारा छात्र-छात्राओं से अपेक्षा करते हुए कहा कि आप सभी हमारे महाविद्यालय पर हमेशा यूं ही प्रेम एवं स्नेह बनाए रखें तथा आपके कैरियर संबंधित समस्याओं को हमें बतलाएं जिसका निवारण हम करने का भरपूर प्रयास करेंगे।
राधा कृष्ण शिक्षा समिति नवागढ़ के संचालक महोदया श्रीमती डॉ अन्नपूर्णा द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य के कामना किया।

प्रोग्राम में अध्यापकगणों के द्वारा भूतपूर्व छात्र-छात्राओं की स्मृतियों को पीपीटी के माध्यम से उजागर किया गया तथा इस कार्यक्रम में आए हुए भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को उनके जीवन की सफलता संबंधित अनुभवों को महाविद्यालय के आयोजित कार्यक्रम में साझा करने का अवसर प्रदान किया गया तथा उन्हें सम्मान स्वरूप महाविद्यालय द्वारा उनके उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किया गया एवं उनके मनोरंजन के लिए कुछ खेलों का आयोजन भी किया गया साथ ही उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापक गणो के लिए भोजन व्यवस्था भी परिपूर्ण किया गया ।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्रध्यापकगण – बबिता मधुकर, धनेश्वरी कुर्रे, प्रज्ञानंद कश्यप, मनोज कुमार बंजारे, निखिल जांगड़े, प्रगति बंजारे एवं रजनी साहू उपस्थित रहे।








