भटगांव पुलिस ने 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा

भटगांव पुलिस ने 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले के ग्राम गदहाभांठा में भटगांव पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब पकड़ी है। आरोपी जगनथिया गोंड़, निवासी सबरिया डेरा सलौनीकला, शराब बेचने की तैयारी कर रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया जारी है ।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है । बरामद शराब को साक्ष्य बनाते हुए पूरी जांच की जा रही है।
पुलिस की जनजागरण अपील:
पुलिस ने जनता से अपील की है कि अवैध शराब जैसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत थाना भटगांव या राज्य पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100/112 पर दें

आपके सहयोग से क्षेत्र में नशे के कारोबार को रोका जा सकता है और समाज में सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित होगा।










