छत्तीसगढ़बेमेतरामुख्य खबरलोकप्रिय

बेमेतरा : मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं मतदान केन्द्र युक्तियुक्तकरण को लेकर 6 अगस्त को होगी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक

बेमेतरा : मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं मतदान केन्द्र युक्तियुक्तकरण को लेकर 6 अगस्त को होगी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशों के तहत फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया से पहले 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण किया जाना अनिवार्य है।

इसी क्रम में 06 अगस्त 2025 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तथा मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण पर चर्चा की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सहयोग सुनिश्चित करने हेतु सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया है कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि को बैठक में भेजकर सहभागिता सुनिश्चित करें। बैठक मे निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में राजनीतिक दलों की सहभागिता एवं सहमति सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!