लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

देवी धाम देवसागर भटगांव में भव्य चैत राई मेला एवं माँ हिंगलाज का दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालुगण

पार्किंग एवं शासन प्रशासन की उचित ट्रैफिक व्यवस्था न होने से 2-3 घंटे यातायात बाधित, श्रद्धालूगण हुए परेशान

देवी धाम देवसागर (भटगांव ) में भव्य चैत राई मेला एवं माँ हिंगलाज का दर्शन करने पहुंचे हजारों श्रद्धालुगण

पार्किंग एवं शासन प्रशासन की उचित ट्रैफिक व्यवस्था न होने से 2-3 घंटे यातायात बाधित, श्रद्धालूगण हुए परेशान

चैत राई मेला व हनुमान जन्मोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

भटगांव मेला का शुभारम्भ होगा अखिल् भारतीय हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन के साथ

भटगांव – नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ स्थिति नगर पंचायत भटगांव जमींदारी में मां जेवरादाई (हिंगलाज माता ) की विशाल मेला देवसागर में 02 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा क़ो लगा जहाँ हजारों भक्तो ने माँ हिंगलाज का दर्शन किये और मेला का आनंद उठाया. जेवरादेई मंदिर देवसागर में प्रतिवर्ष चैत पूर्णिमा को विशाल मेला लगता है. मान्यता है कि यहां जो भी मन्नत मांगते है वो जरूर पूरा होता है । यहां बहुत दूर दूर से लोग मेला, देखने , देवी दर्शन करने आते आये हुए थे जहाँ कोरबा, शक्ति रायगढ़, सारंगढ़ , बिलासपुर, जांजगीर, चांपा, महासमुंद इत्यादि आसपास के जिले के लोग देवी दर्शन करने पहुंचते है और अब हजारों कि संख्या के साथ अब लाखों में भक्तो की भीड़ देखने क़ो मिल रहा है. इस मंदिर की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि होने के करना यह मंदिर प्रसिद्ध है जहाँ एक बार सारंगढ़ का राजा जेवरा माता को रात में अपने राज्य सारंगढ़ ले जा रहे थे तो जेवराडीह मूल स्थान जो देवसागर के पश्चिम में स्थित है से कुछ ही दूर देवसागर पहुंचे थे और राजा का रथ का पहिया नीचे धंस गया । रात में भटगांव जमींदार को देवी ने स्वप्न दिया कि मुझे सारंगढ़ के राजा ले जा रहा है और वही सुबह हो गई । तब भटगांव के जमींदार द्वारा सेना लेकर जेवराडीह देवसागर की ओर दौड़े और सारंगढ़ के राजा देवी की वही छोड़ कर चले गए । भटगांव जमींदार ने देवी को उनके मूल स्थान जेवरडीह में पुनः चलने आग्रह किए तो देवी ने देवसागर में पहाड़ी में ही रहूंगी बोली और मैं खुले में ही रहूंगी , इस प्रकार वहां आज तक कोई मंदिर छत नहीं है जो आज भी चली आ रही है । यहां पहली पूजा महल के द्वारा होती है मेला में पहले दिन रात को धरनाहीन धरना धरते। दूसरे दिन पूजा पश्चात बैगा द्वारा सभी को हल्दी का छींटा कर जगाते है और फिर आम जन दर्शन कर मन्नत मांगते है ।

 

वहीँ मेला में विभिन्न प्रकार के दुकान ,मीना बाजार , झूला , विभिन्न प्रकार के दुकान आये हुए थे जो लोग मेला का आनंद लेते नजर आये.

oplus_1024

 

oplus_1

देवसागर देवी दर्शन हेतु प्रत्येक वर्ष हजारों लाखों की भीड़ बढ़ती जा रही है लेकिन भीड़ की दृष्टि से शासन प्रशासन द्वारा उचित व्यवस्था नहीं करती जिसके कारण रोड में आने जाने की समस्या, मंदिर में दर्शन की समस्या बढ़ती जा रही है. मेला के दिन 2-2 किलोमीटर तक जाम होना 2-3 घंटे तक ट्रैफ़िक जाम हो गया था जिससे वाहनों क़ो लेकर पैदल वाले श्रद्धालुओं तक आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. मेला समिति, मंदिर समिति एवं शासन प्रशासन क़ो देवसागर मेला में उचित व्यवस्थाओ क़ो व्यवस्थित करने की आवश्यक है. रोड का चौड़ीकरण न होने , पार्किंग की उचित व्यवस्था एवं ट्रेफिक की सही ढँक से व्यवस्थित नहीं करने के कारण 2-3 घंटे तक ट्रैफ़िक जाम रहा. यहाँ तक 2 किमी तक विधायक तक क़ो पैदल जाना पड़ा तो आम पब्लिक का क्या हॉल हुआ होगा आप अंदाजा लगा सकते है. भीड़ के कारण माँ हिंगलाज मंदिर जल्दी बंद होने के बजाय रात्रि 9.30 तक बंद करना पड़ा जबकि राजा के अंतिम पूजा के बाद पहले 7-8 बजे बंद कर दिया जाता था. लेकिन 2-3 घंटे तक ट्रैफ़िक में फसने के कारण सभी व्यवस्था असफल नजर आई. लेकिन देर रात्रि तक मेला लगा रहा और बिना कुछ घटना के मेला का समापन हो गया.

oplus_1024

भटगांव में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन –

नगर भटगांव में हनुमान जन्मोत्सव एवं चैत्र पूर्णिमा क़ो धूमधाम से मनाया गया जहाँ नगर भटगांव में हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह सुंदरकांड का पाठ ,हनुमान चालीसा का आयोजन दिन भर चलता रहा और रात में भी रामायण प्रेमियों एवं हनुमान भक्तों द्वारा छोटे-छोटे कार्यक्रम जगह-जगह रखी गई। वीर हनुमान के भक्त दीपक साहू, गुरु शरण केसरवानी, राहुल साहू ,तरुण देवांगन द्वारा सुबह से ही खीर पूरी छोले का भंडारा बस स्टैंड में स्टाल लगाकर किया गया। वही संकट मोचन सेवा समिति भटगांव द्वारा हनुमान जन्मोत्सव की अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा का आयोजन गायत्री मंदिर के सामने दादा भगत सिंह परिसर में किया गया। प्रज्ञा इंस्टिट्यूट ब्रांच 2 प्रखर विला में 1 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ हनुमान जयंती क़ो हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.

भटगांव चैतराई मेला का शुभारम्भ अखिल् भारतीय हास्य कवि सम्मेलन के साथ –

चैतराई मेला महोत्सव के उद्घघाटन समारोह के पावन अवसर पर् मेला ग्राउंड भटगांव मे आज रात्रि 8 बजे से अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया हैं । उक्त कवि सम्मेलन नगर पंचायत भटगांव के तत्वाधान मे किया जा रहा हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं उपाध्यक्ष श्री प्रदीप देवांगन ने बताया कि इस कवि सम्मेलन मे रायबरेली उत्तर प्रदेश से हास्य कवि नरकंकाल जी, कानपुर उन्नाव् से हास्य कवि उत्तकर्ष उत्तम, मंच संचालक बिलाईगढ़ हास्य कवि बंशीधर मिश्रा, वीर रस. के कवि नरेन्द्र गुप्ता रायगढ़, कवयित्री अंजू लता अंजू पवनी , कवि सम्मेलन के संयोजक हास्य कवि दाता दीवाना,एवं नगर के हास्य कवि भूषण बायपास कविता पाठ करेंगे। इस कवि सम्मेलन को लेकर नगर मे उत्साह का माहौल हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!