छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबरलोकप्रियशिक्षा

“जनजातीय संस्कृति और नेतृत्व पर भटगांव में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला संपन्न

“जनजातीय संस्कृति और नेतृत्व पर भटगांव में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला संपन्न

भटगांव : भटगांव शासकीय आर. एन. एम. महाविद्यालय में जनजातीय गौरव माह अंतर्गत जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीतः ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री मोरध्वज पैकरा, सभापति जनपद पंचायत कसडोल, कार्यपरिषद सदस्य केन्द्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (भारत सरकार), अध्यक्ष ट्राइबल इंडियन चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा अतिथिगण विक्रम कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव, प्रदीप देवांगन उपाध्यक्ष, टाईगर कुर्रे पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव, श्री तुलसी राम आदित्य जनभागीदारी अध्यक्ष शासकीय आर. एन. एम. महाविद्यालय भटगांव, एवं प्राचार्य एस. के. शुक्ला उपस्थित थे।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. हेमेश्वर चन्द्रा ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। मुख्य वक्ता ने जनजातीय समाज के उद्भव व विकास को विस्तार से रेखांकित करते हुए भारत में हुए जनजातीय समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह सहित देश के अनेक जनजातीय वीर सपूतों के संघर्षों एवं योगदानों का वर्णन किया। तथा विभिन्न सांस्कृतिक तथा आध्यात्मिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए युवाओं का कैरियर मार्गदर्शन किये जिसमें उद्यमी बनने के लिए प्रोत्साहित किये। जनजातीय संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुदर्शन सिदार, जागेश्वर सिदार, सूर्या मिरी, ओंकार सिंह, मुस्कान पटेल, देविका आदित्य, कृष्ण पटेल, कुमार चौहान तथा कोमल प्रेमी एवं अन्य विद्यार्थियों ने मंचीय प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रोचक बनाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रविकांत जायसवाल एवं डॉ. कमलेश पटेल ने प्रमुख भूमिका निभाया। कार्यक्रम का संचालन केलेश्वर सिंह दाऊ तथा आभार प्रदर्शन सोनसाय भारद्वाज सह-समन्वयक ने किया। अंत में डॉ. गिरीश शंकर वैष्णव द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानीत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!