लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी अधिकारियो को ईऑफिस में फ़ाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

16 अप्रैल को होगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी अधिकारियो को ईऑफिस में फ़ाइल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए

16 अप्रैल को होगा जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर

आंगनबाड़ी भवन को 30 जून तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश

स्कूली बच्चों का आधार सीडिंग 30 अप्रैल तक पूर्ण करने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने समय सीमा की बैठक में जिले के प्रगतिरत कार्यों का समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को ईऑफिस में प्राथमिकता से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। स्कूली बच्चों का आधार सीडिंग करने के लिए 30 अप्रैल तक जिला शिक्षा अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देश दिए।

जल संरक्षण अभियान में मनरेगा और वन विभाग से चेक डेम, नाला बधान, धान के बदले अन्य फसल पर कलेक्टर ने जोर दिया। वृक्षारोपण के साथ साथ फेंसिंग कार्य को बढ़ाने के लिए कलेक्टर ने जिले के वन अधिकारी को निर्देशित किया और आगामी दिनों में आयोजित शिविर की रुपरेखा बनाया, जिसके अनुसार 16 अप्रैल को अपरान्ह में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर होगा, वहीं अब जिले के सारंगढ़ और बिलाईगढ़ अनुविभाग क्षेत्र में माह में यह शिविर 2 बार आयोजित होगा। कलेक्टर ने उस गांव क्षेत्र में सभी विभाग के अधिकारी और उस क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारी को शिविर में अपडेट जानकारी के साथ उपस्थित रहने और दोपहर से उस क्षेत्र के ऑफिस आदि को निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।

कलेक्टर ने पेयजल उपलब्धता के लिए जल जीवन मिशन के सभी निर्माण कार्यों का समीक्षा किया और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं 3 माह के राशन भंडारण के लिए अतिरिक्त सरकारी भवन, सामुदायिक भवन का उपयोग करने के लिए अधिकारियो को निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि सभी सीएमओ अपने फील्ड में नियमित निरीक्षण करें और बरसात से शहर के जगह जगह भरे पानी, नाला, नाली, स्ट्रीट लाईट आदि कार्य को स्वतः पूरा करे। साथ ही स्वनिधि योजना का भी लाभ हितग्राहियों को देने के लिए गंभीरता और प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपने नगरीय क्षेत्र में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण को भी जल्दी से 30 जून तक गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने पीएम सूर्य घर योजना और रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य के लक्ष्य के अनुरूप सभी विभागों को कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव से पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम अन्नदाता आई संरक्षण अभियान प्राइस सपोर्ट स्कीम (आशा), खाद, बीज भंडारण की जानकारी ली।

जिलाधीश डॉ संजय कन्नौजे ने जिले में एससी, एसटी, ओबीसी विकास प्राधिकरण क्षेत्र के लंबित कार्यों का समीक्षा करते हुए हर हाल में कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, वहीं अपूर्ण कार्यों में संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही करने के लिए सीईओ को निर्देशित किया। उन्होंने जिले के 17 गांव में हुए धरती आबा के विकास कार्यों को आदिवासी बाहुल्य गांवों में भी करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!